जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा! खाई में गिरी बस; 2 लोगों की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पेचउंड से रामनगर जा रही बस गुल्ली गाला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस हादसे का शिकार हुई. (Photo: ITG) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस हादसे का शिकार हुई. (Photo: ITG)

मीर फरीद / सुनील जी भट्ट

  • उधमपुर,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस हादसे का शिकार हो गई है. पेचउंड से रामनगर जा रही यह बस गुल्ली गाला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के फौरन अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement

उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर अनंत द्विवेदी ने बताया कि उधमपुर जिले के गाला पचौंड के पास यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद राहत-बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को फौरन रवाना किया गया. आपातकालीन राहत टीमें, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. 

उन्होंने कहा, 'मेडिकल टीमें घटनास्थल की ओर जा रही हैं. रामनगर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है. वहां घायलों के इलाज के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रशासन के अधिकारी मौके पर लगातार काम कर रहे हैं."

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना में दो लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने प्रशासन को मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. साथ ही, जिला प्रशासन से घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने की अपील की है. 

इस हादसे में बस पूरी तरह से पिचककर लोहे के ढेर में तब्दील हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर अंनत द्विवेदी से बात की है. उन्होंने बताया कि घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »