अजब-गजब: पुलिस रेड डालने घुसी, पीछे से उनकी बोलेरो ले उड़ा बदमाश, लेकिन अंदर छूटा DSP का मोबाइल बना काल

अंबिकापुर में रेड के दौरान पुलिस की बोलेरो चोरी हो गई. शातिर चोर DSP की गाड़ी ही ले भागा, लेकिन अंदर छूटे मोबाइल फोन ने खुलवा दी जेल की राह. पढ़ें पुलिस की नाक के नीचे हुई इस चोरी की पूरी कहानी...

Advertisement
रेड में बिजी थी टीम, पीछे से पार हुई गाड़ी.(Photo:ITG) रेड में बिजी थी टीम, पीछे से पार हुई गाड़ी.(Photo:ITG)

सुमित सिंह

  • अंबिकापुर,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है .जहां पुलिस की मौजूदगी में ही एक शातिर चोर ने कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन पार कर दी .हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे अपने थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी के खिलाफ रेड करने पहुंचे थे. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक शातिर चोर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया. घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम कार्रवाई में व्यस्त थी और वाहन पर पर्याप्त निगरानी नहीं थी.

Advertisement

DSP के मोबाइल ने 'चोर' का खेल बिगाड़ा

बताया जा रहा है कि चोरी हुई बोलेरो राम मंदिर के पास से बरामद की गई. मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब टेनी  डीएसपी का मोबाइल फोन वाहन में ही छूट गया था. इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की लोकेशन ट्रेस की और तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में बोलेरो को बरामद कर लिया.

मोबाइल लोकेशन ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पुलिस ने इस मामले में मुकेश नामदेव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बोलेरो वाहन और उसकी चाबी भी बरामद कर ली गई है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी को एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है, जो मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सतर्कता पर सवाल जरूर खड़े किए हैं, लेकिन त्वरित कार्रवाई कर वाहन बरामद करना और आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए राहत की बात है.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने इससे पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं. पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement