राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर विवाद, लालू ने PM मोदी को ठहराया जिम्मेदार

लालू ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और लिखा कि, नाना - परनाना, दादा - दादी, चाचा - चाची जैसी फालतू भाषणबाजी की बजाय यह क्यों नहीं बताते कितने घर, रोजगार और स्कूल-कॉलेज दिए.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:14 AM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात में सोमनाथ मंदिर जाने को लेकर उठे विवाद के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिरे से जिम्मेदार ठहराया है. लालू ने कहा कि गुजरात चुनावों में जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को लेकर विवाद पैदा किया ताकि इसका चुनावी फायदा मिल सके.

Advertisement

लालू ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और लिखा कि “नाना - परनाना, दादा - दादी, चाचा - चाची जैसी फालतू भाषणबाजी की बजाय यह क्यों नहीं बताते कितने घर, रोजगार और स्कूल-कॉलेज दिए”, लालू ने ट्विटर पर लिखा.

गौरतलब है, कि गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने इसके पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु पर हमला बोला और कहा कि का पुनर्निर्माण के विरोध में थे. राहुल गांधी के द्वारा गुजरात चुनाव में सॉफ्ट हिंदुत्व का एजेंडा चलाने को लेकर भी मोदी ने राहुल पर हमला बोला.

लालू ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह गुजरात और अगर उनमें हिम्मत है तो जनता के बीच नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बोले.

“हिम्मत है तो वहां नोटबंदी और जीएसटी के फायदे बताएं. महंगाई पर बात करें और कह दे कि दलित और पिछड़ा वर्ग वहां पर खुश है. कहां है विकास?”, लालू ने ट्विटर पर लिखा.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए लालू ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को जल्द एक कानून संसद में बनाना चाहिए जिसमें इस बात का प्रावधान हो कि कोई भी व्यक्ति तभी मंदिर में प्रवेश कर सकता है अगर उस मंदिर को उसके नाना यह दादा ने बनवाया हो.

“मोदी सरकार संसद में विधेयक पारित करें और अनिवार्य कर देगी वही कर सकता है जिसके नाना -परनाना ने मंदिर बनवाया है. बाकी के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगवा दे," लालू ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए ट्विटर पर लिखा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »