Bihar: शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने कराई पति की हत्या, वारदात की वजह कर देगी हैरान

Bihar News: गया से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही अपने पति की हत्या करा दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि शादी की रस्मों के दौरान उसने पति की हत्या का प्लान बना लिया था.

Advertisement
शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने कराई पति की हत्या शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने कराई पति की हत्या

पंकज शर्मा

  • गया ,
  • 08 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

बिहार के गया में हुई एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी. अशोक 30 मई को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया.

इसके अगले दिन यानी 31 मई को चौठरी रस्म के बाद अचानक अशोक गायब हो गया. परिजनों उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 

Advertisement

मृतक अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. एक जून को अशोक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था. इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. 

अवैध संबंध के चलते दुल्हन ने कराई पति की हत्या

एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व टेक्निकल सेल और पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की. जांच में हैरान कर देने वाली बात सामने आई.

मृतक की दुल्हन रेवती कुमारी के अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी पति को लग गई थी. लिहाजा, शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच ली थी. रेवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सार राज खोलकर रख दिया. 

Advertisement

पुलिस ने मृतक की दुल्हन को किया अरेस्ट

आरोपी रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई थी. क्योंकि को उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल चुका था. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अशोक कुमार का शव 1 जून को बरामद किया गया था.

वहीं, 6 जून को रेवती के मौसेरा बहनोई उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है. शव पर किसी तरह के कोई भी जख्म के निशान नहीं थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाई, पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »