RLSP के JDU में विलय पर LJP का तंज- फुंके हुए कारतूस से जंग जीतना चाहते हैं नीतीश

बिहार में RLSP के JDU में विलय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सियासी दायरा और भी बढ़ा गया है, लेकिन इस विलय को लेकर एलजेपी ने तंज किया है. आरएलएसपी को LJP ने फुंका हुआ कारतूस बताया है. 

Advertisement
 LJP अध्यक्ष चिराग पासवान (फाइल फोटो) LJP अध्यक्ष चिराग पासवान (फाइल फोटो)

उत्कर्ष कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST
  • उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का JDU में विलय
  • मांझी ने किया उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत 
  • नीतीश को फिर चुनाव लड़ने की चुनौती

बिहार चुनाव में एक दूसरे के विरोध में खड़े नजर आए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का जनता दल यूनाइटेड (JDU)  में विलय कर दिया है. इस विलय को लेकर सियासत भी गर्म हो गई है. एलजेपी ने इस मामले पर तंज करते हुए कहा है कि 'फुंके हुए कारतूस से जंग जीतना चाहते हैं नीतीश कुमार.' 

Advertisement

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने कहा है कि नीतीश कुमार यदि अब ताकतवर हो गए हैं, तो एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरकर देख लें. बिहार के विकास के लिए ढ़ोंग कर रहे लोग बेनकाब हो रहे हैं. सत्ता के लोभ से लाचार होकर लिए गए फैसले के लिए बिहार की जनता आने वाले चुनाव में हिसाब करेगी. एलजेपी ने कहा कि ​नीतीश कुमार रिचकारी इकट्ठा कर रहे हैं. रिचकारी से जंग नहीं जीती जाएगी. 

एलजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार फुंके हुए कारतूस के साथ जंग लड़ना चाहते हैं. सत्ता को लात मारने की हिम्मत सिर्फ चिराग पासवान में है. चिराग पासवान शेर हैं. अकेले लड़ कर नीतीश कुमार को रिचकारी जोड़ने पर मजबूर कर दिया है. अब मजबूत हुए नीतीश कुमार को मैदान में आकर चुनाव लड़ना चाहिए, तभी पता चलेगा नीतीश कुमार कितने पानी में हैं.

Advertisement

मांझी ने दिया NDA में शामिल होने का न्यौता 

वहीं जीतन राम मांझी ने उपेन्द्र कुशवाहा के जेडीयू में शामिल होने पर स्वागत किया है. उन्होंने महागठबंधन के साथ ही AIMIM के नेताओं को भी NDA में शामिल होने का न्यौता दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »