जेल से भाग सकते हैं लालू यादव! जेडीयू ने झारखंड के DGP को लिखी चिट्ठी

जेडीयू नेता नीरज ने आरोप लगाया कि सीवान में तेजस्वी सजायाफ्ता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर गये और उसके बाद एक आम सभा को सम्बोधित किया.

Advertisement
लालू यादव (फाइल फोटो- PTI) लालू यादव (फाइल फोटो- PTI)

अनुग्रह मिश्रा

  • पटना,
  • 24 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

जेडीयू ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर आशंका जताई है कि आरजेडी सुप्रीम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को जेल से भगाने की साजिश रची जा सकती है. जेडीयू ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की एक कुख्यात अपराधी के साथ सेल्फी को इस साजिश के पीछे की वजह बताया है.

पार्टी प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, के पुत्र तेजस्वी इन दिनों लगातार अपराधियों से मिल रहे हैं. ऐसे में आशंका है कि कहीं वह अपराधियों का एक दल बनाकर अपने पिता को जेल से फरार करवाने की साजिश न करें. लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में झारखंड की राजधानी रांची के एक जेल में सजा काट रहे हैं.

Advertisement

नीरज ने आरोप लगाया कि सीवान में तेजस्वी सजायाफ्ता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर गये और उसके बाद एक आम सभा को सम्बोधित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा के क्रम में गोपालगंज पहुंचे तेजस्वी का कुख्यात और कई संगीन मामलों के आरोपी सुरेश चौधरी के साथ सेल्फी ली, जो सोशल साइट पर वायरल हो गई है.

जेडीयू नेता नीरज ने आरोप लगाया कि यही नहीं जब तेजस्वी जी आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे तब चौधरी उनके मंच पर विराजमान होकर मंच की शोभा बढ़ा रहा था. ऐसे में दोनों के आत्मीय सम्बन्धों को समझा जा सकता है. उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ऐसी कथित साजिश को असफल करने के लिए यथोचित कार्रवाई करें.

तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में 'संविधान बचाओ यात्रा' पर निकले हुए हैं. इस यात्रा में वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सत्ताधारी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते दिख रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »