बिहार में कितने हिन्दू और कितने मुस्लिम? जानें जातीय जनगणना में क्या है धार्मिक डेटा

Caste Census in Bihar : बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. डेटा के मुताबिक राज्य में सबसे बड़ी आबादी हिन्दुओं की है. बिहार में हिन्दुओं की कुल संख्या 107192958 है. वहीं हिन्दू के अलावा राज्य में मुस्लिम धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा यानी की 17.70% फीसदी लोग रहते हैं.

Advertisement
ये सांकेतिक तस्वीर है. ये सांकेतिक तस्वीर है.

aajtak.in

  • पटना,
  • 02 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिसमें राज्य में तमाम धर्मों को मानने वाले लोगों का डेटा भी सामने आ गया है. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में हिन्दुओं की आबादी सबसे ज्यादा है. राज्य में 81.99 फीसदी आबादी हिंदू हैं.

वहीं बिहार में मुस्लिम आबादी की बात की जाए तो राज्य में कुल आबादी का 17.70 फीसदी हिस्सा मुस्लिम धर्म को मानता है. राज्य में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 1 फीसदी से भी कम हैं. राज्य में ईसाइयों की आबादी कुल आबादी का महज 0.05 फीसदी है.

Advertisement

बिहार में किसकी कितनी आबादी

हिन्दू - 81.99%  (107192958)
इस्लाम- 17.70% (23149925)
ईसाई- 0.05% (75238)
सिख- 0.011% (14753)
बौद्ध-  0.0851% (111201)
जैन- 0.0096% (12523)
अन्य धर्म-  0.1274% (166566)

बिहार में 2146 ऐसे लोग भी है जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं. ये सभी आकंड़े बिहार सराकर ने महीनों से चल रहे  जातीय जनगणना के बाद जारी किए हैं.

हिंदू में किस जाति की कितनी भागीदारी

बिहार में जातिगत जनगणना की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक राज्य में भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी हैं जबकि ब्राह्मणों की आबादी 3.66 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी,  मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी और राजपूत की आबादी 3.45 फीसदी है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »