ज्यादा VLDL कोलेस्ट्रॉल भी है खतरनाक, इन चीजों को आज ही डाइट में करें शामिल, वरना हार्ट हो सकता है फेल!

हार्ट अटैक से बचने के लिए सिर्फ LDL ही नहीं, VLDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना भी जरूरी है. बढ़ा हुआ VLDL धमनियों में प्लाक जमाकर ब्लॉकेज पैदा करता है. जानें कैसे फाइबर युक्त डाइट, ओमेगा-3 और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से आप इस साइलेंट किलर से अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना जरूरी है. (PHOTO:ITG) कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना जरूरी है. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

High VLDL Cholesterol Alert: हार्ट अटैक आज के दौर में आम समस्या बन गई है और अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल इसकी सबसे बड़ी  वजह बन रहा है और दिल से जुड़ी बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए सही समय पर सही फैसला लेना बहुत जरूरी होता है. हार्ट अटैक के पीछे सबसे बड़ा हाथ खराब कोलेस्ट्रॉल का ही होता है. समय के साथ कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.

Advertisement

आमतौर पर लोग LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) और HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के बारे में जानते हैं और इन दोनों पर ही फोकस करते हैं. लेकिन  VLDL (वेरी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. जबकि सच्चाई यह है कि शरीर में VLDL का बढ़ना भी दिल के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए इसका भी खास ध्यान रखना जरूरी है. 

बढ़ा हुआ VLDL हो सकता है जानलेवा

VLDL कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से ट्राइग्लिसराइड्स को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है. जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो यह धमनियों में प्लाक जमा करने लगता है, जिससे ब्लॉकेज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और यहां तक कि हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है.

अगर आपके शरीर में VLDL का स्तर बढ़ा हुआ है, तो आपको तुरंत अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है. क्योंकि सही खानपान अपनाकर आप इसे कंट्रोल में रख सकते हैं और दिल की बीमारियों को खुद से दूर भी रख सकते हैं. 

Advertisement

डाइट में शामिल करें ये चीजें 

अगर आपका VLDL कोलेस्ट्रॉल अधिक है तो इसे बिल्कुल भी आम नहीं समझना नहीं है, क्योंकि बढ़ा हुआ VLDL कोलेस्ट्रॉल भी खराब कोलेस्ट्रॉल की ही तरह ही जानलेवा साबित हो सकता है.इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ख्याल रखें और हेल्दी फूड्स ही खाएं.

  1. सबसे पहले अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस और हरी सब्जियां जैसी चीजें शामिल करें. क्योंकि फाइबर वाली चीजें VLDL को कम करने में मदद करती हैं औप फाइबर शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को बाहर निकालने का काम करता है.
  2. इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स जैसे अखरोट, अलसी के बीज और मछली दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं और VLDL लेवल को भी कंट्रोल में रखते हैं.
  3. फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और खासकर सेब, संतरा, पपीता और बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट्स तो नियमित खाएं. क्योंकि इनको रोजाना खाने से यह धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं.
  4. सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ तली-भुनी और ज्यादा तेल वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें. जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें नियमित खाने से  VLDL को तेजी से बढ़ाती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 

सही डाइट लेने के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज करना भी उतना ही जरूरी है. रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज आपके कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखने में मदद कर सकती है.

Advertisement

इसके अलावा समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना न भूलें. क्योंकि सही जानकारी और समय पर कदम उठाकर आप दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement