फैक्ट चेक: पश्चिम बंगाल में सेना पर पत्थरबाजी? नहीं, ये वीडियो पाकिस्तान का है

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पाकिस्तान के लाहौर का है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है जहां मुस्लिमों ने सेना की गाड़ी पर पत्थरबाजी की.
सच्चाई
ये भारत का नहीं, पाकिस्तान के लाहौर का वीडियो है.

अभिषेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल का बताकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हो रहा है. इसमें कुछ लोग सुरक्षा बल की गाड़ी पर पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं. चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. वीडियो में एक शख्स कहता कि पथराव कर रहे ये लोग मुस्लिम समुदाय के हैं.

फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “सेना की गाड़ी पर हमला वेस्ट बंगाल. पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में हाल ही में, विशेष रूप से अप्रैल 2026 में, भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों और अधिकारियों को बंधक बनाने व वाहनों पर हमले के मामले सामने आए हैं.” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पाकिस्तान के लाहौर का है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो में सुरक्षा बल की गाड़ी पर RMP यानि Riot Management Police लिखा हुआ नजर आ रहा आ है. RMP पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र की एक स्पेशल पुलिस फोर्स है जिसका काम दंगे-फसाद कंट्रोल करना होता है. इससे ऐसा लगता है कि ये वीडियो पाकिस्तान का हो सकता है.

वीडियो में एक दुकान का नाम नजर आता है - लवली कोल्ड कॉर्नर. सर्च करने पर पता चला कि ये दुकान लाहौर के समानाबाद शहर में है. हमें गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू पर हूबहू यही लोकेशन मिल गई. इसमें दिख रही दुकान, फ्लाईओवर और सड़क के दूसरी पार की घर-दुकानें वायरल वीडियो से मिलती हैं.

साफ है, वीडियो पाकिस्तान के लाहौर का है. हम पुख्ता तौर पर ये नहीं कह सकते कि वीडियो कब का है और ये किस घटना से संबंधित है. लेकिन इतना साफ है कि ये वीडियो  अक्टूबर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है और भारत का नहीं है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement