फैक्ट चेक: जेल से रिहा हुए शाहरुख के बेटे आर्यन खान के स्वागत की नहीं है ये तस्वीर

लगभग चार हफ्ते जेल में बिताने के बाद आखिरकार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई. आर्यन 30 अक्टूबर को जेल‌‌ से‌ बाहर आ गए. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान किसी ऊंची जगह पर खड़े होकर नीचे जमा भारी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
फोटो में दिख रही भीड़ अभिनेता शाहरुख खान के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी.
सच्चाई
तस्वीर सालों पुरानी है और शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर जमा हुई भीड़ की है. हालांकि, यह सच है कि जब जेल से छूटकर आर्यन खान अपने घर पहुंचे थे तो फैंस ने उनका स्वागत भी जोरों-शोरों से किया था.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

लगभग चार हफ्ते जेल में बिताने के बाद आखिरकार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई. आर्यन 30 अक्टूबर को जेल‌‌ से‌ बाहर आ गए. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान किसी ऊंची जगह पर खड़े होकर नीचे जमा भारी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये भीड़ शाहरुख के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी. पोस्ट के जरिए लोग सवाल उठा रहे हैं कि ड्रग केस के एक आरोपी के लिए इस तरह का स्वागत क्यों किया जा रहा है.

Advertisement


क्या है सच्चाई?

इंडिया टुडे ने जांच में पाया कि इस तस्वीर का आर्यन खान की रिहाई से कोई लेना-देना नहीं है. तस्वीर सालों पुरानी है और शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर जमा हुई भीड़ की है. हालांकि, यह सच है कि जब जेल से छूटकर आर्यन खान अपने घर पहुंचे थे तो फैंस ने उनका स्वागत भी जोरों-शोरों से किया था.

यह  और  पर अलग-अलग कैप्शन के साथ  हो रही है.

एक ट्विटर यूजर ने कैप्शन में लिखा है "ये मजमा आपको जो नजर आ रहा है ये बाबा अंबेडकर के लिखे संविधान का उपहास उड़ाने वाले का मजमा है। कानून पैसों के आगे केसे घुटने टेक देता अभिनेता शाहरुख खान के चेहरे से साफ झलक रहा है". ट्वीट्स के आर्काइव  और  देखे जा सकते हैं.

कैसे पता की सच्चाई?

रिवर्स सर्च करने पर हमें यह तस्वीर ऐसी कुछ  में मिली जो को लेकर थीं. 2 नवंबर 2014 को प्रकाशित हुई  में वायरल तस्वीर जैसी कुछ अन्य तस्वीरें मौजूद थीं. एक तस्वीर में शाहरुख भीड़ की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं. खबर में दिख रही तस्वीर और वायरल फोटो को मिलाने से मालूम पड़ता है कि दोनों तस्वीरें एक ही समय ली गईं होंगी.  

खबर में बताया गया है कि फैंस की ये भीड़ शाहरुख खान के 49वे जन्मदिन के ‌मौके पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर जमा हुई थी.‌ शाहरुख खान ने भी 2 नवंबर 2014 को अपने जन्मदिन पर ये तस्वीरें ट्वीट की थी.

Advertisement

कोरोना से पहले तक हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर उनके फैंस की ऐसी तस्वीरें आती रही हैं. शाहरुख के समर्थक उनके जन्मदिन पर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा होते हैं और शाहरुख अपने घर से इसी तरह खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं. इसको लेकर  इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं.

इस तरह साबित हो जाता है कि शाहरुख खान के जन्मदिन की सात साल पुरानी तस्वीर को आर्यन खान की जेल से हुई रिहाई से जोड़ा जा रहा है. लेकिन बीते शनिवार‌ आर्यन खान के जेल से घर पहुंचने पर उनका स्वागत सचमुच किया गया था.  में बताया गया है कि शाहरुख खान के फैंस ने 'मन्नत' के बाहर ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया था. इसका एक वीडियो भी यहां देखा जा सकता हैं. आर्यन खान के समर्थन में कुछ लोग पोस्टर-बैनर भी लेकर आए थे. 

 

 

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement