फैक्ट चेक: यूपीएससी पाठ्यक्रम में नहीं है ‘इस्लामिक स्टडीज’ जैसा कोई विषय

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह दावा भ्रामक है. यूपीएससी के पाठ्यक्रम में ‘इस्लामिक स्टडीज’ नाम का कोई विषय नहीं है. यह दावा फेसबुक पर खूब वायरल है. ट्विटर पर भी तमाम लोग इसे शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
‘इस्लामिक स्टडीज’ विषय यूपीएससी परीक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा है. या तो इसे हटाया जाना चाहिए, या वैदिक स्टडीज को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.
सच्चाई
यूपीएससी पाठ्यक्रम में ‘इस्लामिक स्टडीज’ नाम का कोई विषय शामिल नहीं है.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

यूपीएससी की  आगामी 4 अक्टूबर को होने जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि यूपीएससी पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में ‘इस्लामिक स्टडीज’ भी शामिल है. ऐसे में, या तो इसे हटाया जाना चाहिए, या वैदिक स्टडीज को भी यूपीएससी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए.

Advertisement

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह दावा भ्रामक है. यूपीएससी के पाठ्यक्रम में ‘इस्लामिक स्टडीज’ नाम का कोई विषय नहीं है. यह   पर खूब  है.  पर भी तमाम लोग इसे शेयर कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक यह दावा करने वाली ऐसी ही एक  को तकरीबन 1300 लोग शेयर कर चुके थे.

दावे की पड़ताल

हमने पाया कि यूपीएससी वेबसाइट पर मौजूद सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में जिन विषयों की  दी गई है, उसमें ‘इस्लामिक स्टडीज’ नाम का कोई विषय है ही नहीं. हां, वैकल्पिक विषयों की लिस्ट में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत समेत 22 भाषाओं के साथ ‘उर्दू लिट्रेचर’ जरूर शामिल है.

हमें इस दावे पर आधारित आईएएस अधिकारी सोमेश्वर उपाध्याय का एक  भी मिला जिसमें वे कहते हैं, “एक ऐसा समानांतर ब्रह्माण्ड है, जहां यूपीएससी, ‘इस्लामिक स्टडीज’ को वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ने का मौका देता है. इस ब्रह्माण्ड का नाम है वॉट्सएप यूनिवर्सिटी.” यानी, यह साफ है कि ‘इस्लामिक स्टडीज’ को यूपीएससी का विषय बताए जाने का दावा भ्रामक है.

Advertisement

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »