'बहन' संग यूट्यूबर की बढ़ी नजदीकियां! कंधे पर बैठाया-शेयर किया बेड, भड़के लोग, भावुक हुई गर्लफ्रेंड

गेमिंग दुनिया के जाने-माने क्रिएटर स्काउट ओपी इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. एक्ट्रेस लव गिल को बहन बताने पर उनके लिए प्यार वाली फीलिंग्स का इजहार करने पर लोग स्काउट पर सवाल उठा रहे हैं. अब उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

Advertisement
स्काउट ओपी ने किया अपनी फीलिंग्स का इजहार (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop) स्काउट ओपी ने किया अपनी फीलिंग्स का इजहार (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

'बिग बॉस 20' के घर में इस समय एक नया ही एंगल देखने को मिल रहा है. भाई-बहन का रिश्ता प्यार में बदल रहा है. पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को अपनी बहन बताने के बाद यूट्यूबर और गेमर स्काउट ओपी उनसे प्यार करने लगे हैं. स्काउट शो में इशारों-इशारों में लव के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते दिखे. 

स्काउट ओपी मे लांघी मर्यादा?

Advertisement

लव गिल को बहन बनाकर उनके लिए प्यार वाली फीलिंग्स महसूस करने पर स्काउट इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर स्काउट को लोग खरी-खरी सुना रहे हैं. 

लव गिल संग स्काउट के कई कोजी वीडियो भी वायरल हो रहे रहे हैं. स्काउट कभी तो लव को पीठ पर बैठाकर घूमते दिखते हैं, तो कभी उनका हाथ सहलाते नजर आते हैं. इतना ही नहीं स्काउट ओपी बहन बोलकर लव गिल संग एक ही बेड पर भी सोते हुए नजर आ चुके हैं. ऐसे में स्काउट पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्काउट भाई-बहन के रिश्ते को खराब कर रहे हैं. 

भावुक हुईं स्काउट की गर्लफ्रेंड

लव संग स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. दरअसल, काशवी भी यूट्यूबर हैं. लाइव स्ट्रीम के दौरान जब उन्होंने स्काउट को लव के बारे में अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए देखा, तो काशवी कैमरे पर काफी इमोशनल होती हुई नजर आईं. 

Advertisement

 

काशवी का लाइव स्ट्रीम से एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्काउट संग अपने रिश्ते पर बात करती हुई नजर आईं. काशवी वीडियो में कहती दिख रही हैं- मेरे रिलेशन स्काउट के साथ अलग हैं और मेरा सपोर्ट उनके लिए अलग चीज है. मैं बस उनके लिए चीयर कर रही हूं. 

एक दूसरे वीडियो में काशवी कहती दिखीं- मैं जानती हूं कि बहुत बातें हो रही हैं ऑनलाइन. सब कमेंट्स में, रील्स पर, X पर सभी प्लेटफॉर्म पर लोग कितना बोल रहे हैं. मैं उनकी (स्काउट) की बहुत परवाह करती हूं, कुछ क्लिप्स की वजह से मेरी फीलिंग्स और  केयर बदलेंगी नहीं. स्काउट ओपी की सक्सेस मेरे लिए बहुत मायने रखती है. 

 

स्काउट की टीम ने भी दी सफाई

स्काउट ओपी की हो रही ट्रोलिंग की वजह से उनकी टीम ने अब सफाई देते हुए बयान जारी किया है. स्काउट की टीम ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने लव के लिए अपनी रोमांटिक फीलिंग्स का इजहार किया था. एक बयान में स्काउट की टीम ने कहा- एपिसोड में जो दिखा, वास्तव में जो बात हुई थी और लोगों ने उसका जो मतलब निकाला, ये तीनों बिल्कुल अलग बातें लगती हैं. 

अब लव गिल के लिए स्काउट की फीलिंग्स कितनी सच्ची हैं...उम्मीद करते हैं कि वीकेंड का वार में इस बात का भी खुलासा हो जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »