'सस्ती सैयारा', स्टार प्लस के नए शो का प्रोमो देखकर भड़की जनता, किया चैनल को ट्रोल

स्टार प्लस के नए सीरियल सायराब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इसके प्रोमो को देखकर कई लोगों का कहना है कि ये पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म सैयारा की कॉपी लग रही है.

Advertisement
स्टार प्लस के नए सीरियल की चर्चा (Photo: Screengrab/IMDb) स्टार प्लस के नए सीरियल की चर्चा (Photo: Screengrab/IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

पिछले साल बॉलीवुड अपनी अभी तक की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म लेकर आया, जिसने सभी को सरप्राइज किया. मोहित सूरी की सैयारा फिल्म ने हर किसी को थिएटर आने पर मजबूर किया. फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ था. अब लगता है कि सैयारा वाला मैजिक टीवी पर भी दोहराने की कोशिश होने वाली है. ऐसा हम नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का एक नए टीवी शो के प्रोमो को देखकर कहना है. 

Advertisement

चर्चा में स्टार प्लस के नए शो का प्रोमो

स्टार प्लस सायराब नाम से एक नया रोमांटिक-ड्रामा सीरियल ला रहा है, जिसका AI से बना प्रोमो जारी किया गया. इसमें एक कॉन्सर्ट जैसी जगह का सीन दिखा, जहां हीरो स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंच रहा है. उसके हाथ में गिटार है. वहीं फीमेल लीड पीली साड़ी में स्टेज के पास खड़ी है. दोनों का चेहरा छिपा हुआ है. हीरो अपनी हीरोइन को रोकने की कोशिश में लगा रहता है. इसी प्रोमो को देखकर कई लोगों को सैयारा फिल्म की याद आई है. 

सोशल मीडिया पर मौजूद इस प्रोमो के कमेंट सेक्शन में अधिकतर लोग यही बात लिख रहे हैं कि इस शो की कहानी सैयारा से चोरी की गई है. टीवी शो के हीरो का लुक देखकर, लोगों को अहान पांडे याद आए हैं. उनका कहना है कि सैयारा में कृष कपूर बनकर उनके बाल और बॉडी भी एकदम ऐसी ही थी. यूजर्स स्टार प्लस के नए सीरियल को 'सस्ती सैयारा' बुला रहे हैं. कई लोग इस शो के प्रोमो से खफा हैं.

Advertisement

हालांकि मेकर्स ने अभी तक अपने सीरियल से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में इसकी कहानी को लेकर कुछ भी कमेंट करना फिलहाल जल्दबाजी होगी. प्रोमो देखकर अभी तक ये साफ कहा जा सकता है कि शो के मेन लीड्स फाइनल नहीं किए गए हैं. फैंस ने कई सारे एक्टर्स के नाम सजेस्ट किए हैं, जिन्हें वो शो में देखना पसंद करेंगे. एक यूजर ने हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट का नाम लिखा. वहीं दूसरे ने बिग बॉस 19 वाले अमाल मलिक और तान्या मित्तल की डिमांड की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement