शिल्पा शिंदे के वीडियो पर अश्लील कैप्शन, भाई ने कहा- शर्म करो

शिल्पा शिंदे के भाई ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन सभी लोगों को फटकारा है जिन्होंने शिल्पा के पार्टी के वीडियोज को यू-ट्यूब पर अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट किया है.

Advertisement
शिल्पा शिंदे अपने भाई आशुतोष के साथ शिल्पा शिंदे अपने भाई आशुतोष के साथ

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं. इस बार वह अपने भाई आशुतोष की वजह से खबरों में हैं. दरअसल, उनके भाई ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन सभी लोगों को फटकारा है जिन्होंने शिल्पा के पार्टी के वीडियोज को यू-ट्यूब पर अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट किया है.

Advertisement

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इन्हीं सब ओछी हरकतों की वजह से शिल्पा सोशल मीडिया से दूरी रखती हैं. उन्होंने एक फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, वीडियो के ऐसे कैप्शन देखकर सच में बहुत दुखी हूं. वीडियो को हिट कराने के लिए इस तरह के भद्दे और अश्लील कैप्शन लिखे गए हैं. प्लीज ऐसी सस्ती हरकतें करने से बचें.

बता दें, यह टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की पार्टी के वीडियोज हैं. जहां पर शिल्पा शिंदे डांस फ्लोर पर जमकर थिरकी थीं. यू-ट्यूब पर कुछ लोगों ने अपने वीडियो पर हिट कराने के लिए शिल्पा शिंदे के वीडियो को अश्लील कैप्शन दिया है. किसी ने अपने वीडियो की हैडिंग इस प्रकार दी है कि शिल्पा शिंदे के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल. तो किसी ने लिखा, शराब पीने के बाद शिल्पा शिंदे का क्यूट डांसिंग वीडियो.

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने बोला कि फिलहाल उनका शादी का इरादा नहीं है. उन्होंने कहा- मैं यह नहीं कह रही कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी. मुझे नहीं पता भविष्य में मेरे लिए क्या लिखा है? लेकिन मैं आपको बता दूं कि अभी मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं रही. मुझे सिंगल बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे पास बहुत फ्रीडम है.

शादी के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि शादी बड़ी चीज है और बड़ा फैसला भी. पार्टनर और मेरी सोच मिलनी चाहिए. हम लोगों की लाइफ स्टाइल को नजर में रखते हुए, वो होना बहुत मुश्किल है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी पुरुष की कंपनी को मिस नहीं करतीं. इस पर हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया- नहीं, बिल्कुल भी नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement