Shehnaaz Gill के पास नहीं Salman Khan का नबंर, बोलीं- मुझे उनके सामने शर्म आती है

पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान पहुंचे थे. इस पार्टी में बिग बॉस की एंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल भी नजर आई थीं. खबरें रहीं कि पार्टी में सलमान ने शहनाज का काफी ध्यान रखा. शहनाज ने अब सलमान खान संग अपने बॉन्ड पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
शहनाज गिल-सलमान खान शहनाज गिल-सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST
  • बिग बॉस 13 में दिखी थीं शहनाज
  • सलमान संग कैसा है शहनाज का रिश्ता?

बिग बॉस 13 से पूरे देश की चहेती बनीं शहनाज गिल को कौन प्यार नहीं करता. चुलबुली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जहां भी जाती हैं महफिल लूट लेती हैं. बिग बॉस के होस्ट सलमान खान संग भी शहनाज खास बॉन्ड शेयर करती हैं. पिछले दिनों हुई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान पहुंचे थे. इस पार्टी की शान बढ़ाने शहनाज भी गई थीं.

Advertisement

सलमान पर क्या बोलीं शहनाज?

खबरें थीं कि पार्टी में शहनाज गिल का सलमान खान ने काफी ध्यान रखा था. लोगों का ऐसा मानना है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बॉलीवुड  के दबंग सलमान खान (Salman Khan) संग पर्सनल बॉन्ड शेयर करती हैं. इन सभी अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक टॉक शो में शहनाज ने सलमान खान संग अपनी इक्वेशन पर खुलकर बात की. यहां शहनाज गिल ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास सलमान खान का नंबर नहीं है. जानें शहनाज ने और क्या क्या बड़ी बातें कीं.

Ranbir Kapoor ने जूता चुराई में सालियों को दिए 12 लाख, यूजर्स बोले- काफी नुकसान हो गया

सलमान से पर्सनली नहीं मिली- शहनाज

शहनाज गिल बोलीं- जब कोई आपको सराहता है तो वो आपकी फेवरेट लिस्ट में आता है. तो मुझे सलमान सर ने बहुत ज्यादा...मतलब... वो काफी कॉन्फिडेंट हैं. उनका पता है किसके साथ क्या बात करनी है तो क्या मिलेगा. वो परिस्थिति को काफी अच्छे से हैंडल करते हैं. ये लोगों को लगता होगा कि मैंने सलमान खान के साथ प्राइवेटली टाइम स्पेंड किया होगा. लेकिन मैं कभी उनसे पर्सनली नहीं मिली. 

Advertisement

Raveena Tandon का बड़ा खुलासा, 'करियर की शुरुआत में स्टूडियो में साफ करती थी उल्टियां'

शाहरुख खान पर क्या बोलीं शहनाज?

''मैं उनसे बस chalet में  मिली थी. वो भी मैं जब उनके आसपास होती हूं तो मुझे थोड़ी शर्म आती है. मेरे पास उनका नंबर नहीं है. उनके लिए मेरे मुंह से कभी सलमान खान (Salman Khan) नहीं निकलेगा. हमेशा सर ही निकला है.'' ये तो बात रही सलमान खान की, शहनाज की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान से भी मुलाकात हुई थी.

शहनाज ने कहा कि वो कभी शाहरुख खान को सर नहीं बुलाना चाहती. उन्होंने किंग खान को हमेशा SRK की तरह ही देखा है. वो कहती हैं- पंजाब में रहती थी, मैं अपनी दुनिया में रहती थी. लेकिन जब मैं इस बड़ी सी दुनिया में आ गई मैंने सोचा शाहरुख खान से सब इतना प्यार करते हैं, मैं क्यों नहीं करती प्यार? मैंने उनकी पिक्चर्स देखी तो बस मैं उनकी फैन हो गई.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement