दर्द में बिलखती संचिता का मां, बेटी की बॉडी देखकर टूटीं, रुला देगा दर्दनाक Video

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले के 22 वर्ष की उम्र में निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. उनका पार्थिव शरीर घर लाए जाने पर मां का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटी को बार-बार उठाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement
सदमे में परिवार (Photo: Screengrab) सदमे में परिवार (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं. 22 की उम्र में संचिता का जाना उनके चाहने वालों को तोड़ गया है. एक्ट्रेस के परिवार और फैन्स के बीच मातम छा गया है. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज गया है. 

Advertisement

रो-रोकर बेहाल हुई मां 
इंटरनेट पर संचिता उगले के परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. सुसाइड के बाद जब उनका पार्थिव शरीर घर ले जाया, तो हर घरवाले सन्न रह गए. रो-रोकर उनकी मां का बुरा हाल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी के पार्थिव शरीर से लिपट कर उनकी मां सिसक-सिसक कर रो रही हैं. बेटी को मृत देख वो बेसुध हो गईं. 

संचिता की मां बार-बार उन्हें उठाने की कोशिश कर रही हैं. मां को अभी भी उम्मीद है कि शायद उनकी बेटी जिंदा हो जाए. फिर से बोलने लगे और उसकी सुसाइड बुरा सपना साबित हो जाए. बेटी की लाश देखकर संचिता की मां अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं. बेटी को खोकर उनके लिए पैरों पर खड़े होना भी मुश्किल हो रहा है. परिवार के बाकी सदस्य रोते हुए उन्हें संभाल रहे हैं. 

Advertisement

अपने बच्चे को खोकर एक मां के दिल पर क्या गुजरती है, इस दर्द को शायद ही कभी शब्दों में बयां किया जा सकता है. संचिता की मां का हाल देखकर हर किसी का दिल पसीज गया. फैन्स इमोशनल हो रहे हैं और हर कोई यही कह रहा कि भगवान किसी भी मां-बाप को जिंदा रहते ये दर्द ना दे. 

मौत बनी रहस्य 
संचिता अपने माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. उन्होंने साजन घर, वागले की दुनिया, दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. वो बॉलीवुड मूवीज और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव थीं. उन्होंने विक्की कौशल के साथ फिल्म छावा में काम किया था. वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थीं और अपनी रील्स से फैन्स का दिल जीतती रहती थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »