करोड़पति समय रैना किसे कर रहे डेट? रिवील किया चेहरा, देखकर चौंके फैन्स

समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम AMA सेशन में अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया. आइए जानते हैं कि 29 साल के समय रैना किसे डेट कर रहे हैं.

Advertisement
समय का अच्छा समय शुरू हुआ (Photo: YouTube/Screengrab) समय का अच्छा समय शुरू हुआ (Photo: YouTube/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी के 14 महीने बाद समय रैना ने कमबैक किया. पिछले हफ्ते उन्होंने अपना स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' रिलीज किया. समय ने अपने पहले ही वीडियो में बड़े-बड़े सेलेब्स को आडे़ हाथ लिया. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के समय जिस-जिस ने उन पर उंगली उठाई, समय ने पहले ही वीडियो में सबको रोस्ट कर डाला. अब यूट्यूबर-कॉमेडियन समय ने अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा रिवील किया है. 

Advertisement

कौन है समय की गर्लफ्रेंड?
समय रैना का नाम मेंटलिस्ट सुहानी शाह और चेस प्लेयर तानिया सचदेव जैसे सेलेब्स के साथ जोड़ा गया. पर अब उन्होंने खुद ही अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से मिलवा दिया है. असल में हुआ ये कि इंस्टाग्राम पर Q & A सेशन के दौरान यूजर्स ने समय से उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करने के लिए कहा. समय ने बिना देरी किए बलराज सिंह घई के साथ एक सेल्फी पोस्ट की. बलराज, समय के करीबी दोस्त और मुंबई के हैबिटेट कॉमेडी क्लब के मालिक हैं. बलराज के साथ फोटो शेयर समय ने बता दिया कि फिलहाल वो अपने जिगरी दोस्त के साथ ही रिलेशनशिप में हैं. 

समय रैना की गर्लफ्रेंड

समय रैना ने जब 'स्टिल अलाइव' वीडियो से कमबैक किया, तो उन्होंने इसका क्रेडिट अपने दोस्त बलराज को दिया. समय ने कहा कि आज मैं बलराज की वजह से जिंदा हूं. ये मेरा बेस्टफ्रेंड है. ये भी बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एपिसोड के बाद हुए विवाद के बाद बलराज की पत्नी ने उन्हें एक वीडियो भेजा था. वीडियो हैबिटेट क्लब के अंदर का था, जिसमें बलराज के बूढ़े मां-बाप जवान पुलिस अफसरों के पैरों पर गिरकर गुहार लगा रहे थे. बूढ़े मां-बाप अफसरों से कह रह थे कि वो उन्हें जाने दें, क्योंकि उन्होंने कुछ नहीं किया. ये बताते हुए समय रैना इमोशनल हो गए थे.

Advertisement

कमबैक के साथ समय ने ये भी बताया कि  'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ. पर उनके पेरेंट्स और दोस्तों ने उन्हें फिर से उठने के लिए मोटिवेट किया. 

इंस्टाग्राम पर Q & A सेशन के दौरान समय ने ये भी हिंट दिया कि वो जल्द ही रणवीर इलाहाबादिया के साथ कोलैब करने वाले हैं. फैन्स एक बार फिर समय और रणवीर को साथ देखने के लिए बेताब हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement