कोरोना की चपेट में आईं रुबीना दिलैक, बोलीं- मैं भी कर सकूंगी प्लाज्मा डोनेट

रुबीना के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनकर अली गोनी और निक्की तंबोली ने कॉमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है. बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ अपडेट्स शेयर करती हैं.

Advertisement
रुबीना दिलैक रुबीना दिलैक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को जानकारी दी है कि वह कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं और पॉजिटिव पाई गई हैं. रुबीना ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी. रुबीना के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनकर अली गोनी और निक्की तंबोली ने कॉमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है. बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ अपडेट्स शेयर करती हैं. रुबीना दिलैक रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की हाल ही में विजेता चुनी गई हैं. 

Advertisement

रुबीना ने लिखी यह पोस्ट
रुबीना दिलैक ने फैन्स को जानकारी देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कोरोना पॉजिटिव'. इसके अलावा रुबीना ने लिखा कि मैं हमेशा से ही एक सिल्वर लाइनिंग को देखती हूं. पूरे एक महीने बाद मैं भी अपना प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी. मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं. मैंने खुद को 17 दिनों के लिए घर पर क्वारनटीन कर लिया है. पिछले पांच से सात दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह कृपया अपना टेस्ट करा ले. 

अली और निक्की ने किया यह कॉमेंट
एक्टर अली गोनी और निक्की तंबोली ने भी रुबीना की इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है. अली गोनी ने लिखा, "या अल्लाह रहम कर, रूबी प्लीज अपना ख्याल रखना." वहीं, निक्की तंबोली ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "ओएमजी, बेबी अपना ख्याल रखना." निक्की तंबोली को रुबीना दिलैक के कोरोना पॉजिटिव की खबर सुनकर शॉक लगा है. 

Advertisement

रुबीना दिलैक का नंबर लीक करने के बाद इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश, एक्ट्रेस ने बताया

मालूम हो कि रुबीना दिलैक हाल ही में नेहा कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो में पति अभिनव शुक्ला संग नजर आई थीं. इस समय वह सीरियल 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं. फैन्स रुबीना को इस शो में काफी मिस कर रहे थे. उनकी वापसी से सभी काफी खुश हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »