CJP Delhi Protest: 'अंधे मत बनो', रामायण के लक्ष्मण की युवाओं को सलाह- जिंदगीभर पछताना...

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है. इस पूरी घटना के बीच टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का बयान चर्चा में बना हुआ है.

Advertisement
'रामायण' के सुनील लहरी की युवा को सलाह (Photo: Social Media) 'रामायण' के सुनील लहरी की युवा को सलाह (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय हंगामा मचा हुआ है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन चल रहा है. पूरी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

क्या बोले सुनील लहरी?

प्रदर्शन से पहले पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के युवाओं को एक खास मैसेज दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. हालांकि, सुनील लहरी ने अपने वीडियो में किसी प्रोटेस्ट का जिक्र नहीं किया. लेकिन उनके वीडियो को लोग दिल्ली प्रोटेस्ट से ही जोड़कर देख रहे हैं.  

Advertisement

सुनील लहरी बोले- हम में से अक्सर कई सारे लोग सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास कर लेते हैं. वो लोग, जो हमें दिखाना चाहते हैं, उसे देखकर और उसपर विश्वास करके हम अक्सर गलत का साथ दे देते हैं. फिर बाद में पछताना भी पड़ सकता है.

 

 

'इसलिए मैं आप लोगों से एक ही बात कहूंगा कि कान के कभी कच्चे मत बनो. आंख वाले अंधे मत बनो. अफवाहों पर विश्वास मत करो और अपनी अकल लगाओ, क्योंकि समय बहुत खराब चल रहा है. एक छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है और जिंदगीभर के लिए हमें पछताना पड़ सकता है. इसलिए अपना ख्‍याल रख‍िए, खुश रहिए,सुखी रहिए, स्‍वस्‍थ रहिए और सुरक्ष‍ित रहिए.'

वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- समय को देखते हुए हम सबको बहुत ही सोच समझकर हर कदम उठाना चाहिए. एक गलत कदम बहुत भारी नुकसानदायक हो सकता है. 

Advertisement

सुनील लहरी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्टर के वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई उनके सपोर्ट में आगे आ रहा है, तो कोई उनपर सवाल उठा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »