'21 की उम्र में पिता को प्लेन में बिठाकर भरी 1700 फीट ऊंची उड़ान', बताते हुए नम हुईं राहुल महाजन की आंखें

टीवी एक्टर राहुल महाजन ने अपने पिता प्रमोद महाजन के साथ बिताए भावुक पलों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे 21 की उम्र में उन्होंने अपने पिता को बिठाकर प्लेन उड़ाया.

Advertisement
रो पड़े राहुल महाजन (Photo: Screengrab) रो पड़े राहुल महाजन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

टेलीविजन एक्टर राहुल महाजन की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पिता का निधन हो या तलाक, राहुल ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. सालों बाद राहुल महाजन ने पिता प्रमोद महाजन से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं.

राहुल महाजन ने बताया कि 21 साल की उम्र में उन्होंने पिता प्रमोद महाजन को प्लेन में बिठाकर उड़ान भरी थी. छोटी सी उम्र में बेटे को प्लेन उड़ाता देखकर प्रमोद महाजन की आंखों में आंसू आ गए थे. ये किस्सा शेयर करते हुए वो खुद इमोशनल हो गए. 

Advertisement

इमोशनल हुए राहुल महाजन...

सुभोजित घोष के पॉडकास्ट पर राहुल महाजन ने अपने पिता प्रमोद महाजन संग बिताए यादगार किस्से शेयर किए. उन्होंने कहा कि जब मैं पायलट था. तब मेरे पिता एविएशन मिनिस्टर थे. उन्हें वैसे भी बैठने की परमिशन थी इसलिए वो कॉकपिट में बैठे थे. मैंने 1700 फीट पर मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरना शुरू किया. उसमें बहुत आनंद मिलता था. उससे बड़ा कुछ आनंद नहीं था. 

राहुल महाजन ने कहा कि पिता के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती थी. मैं छोटा बच्चा था, जब वो मुझे हाथ पकड़कर घुमाया करते थे. वो हमें खिलौने की गाड़ी में घुमाते थे. फिर जब मैंने उन्हें इतने बड़े प्लेन में घुमाया, तो उनकी आंखों में आंसू थे. इतना तो आपका बेटा प्रधानमंत्री हो जाए. फिर भी आपको खुशी नहीं होती, जितनी खुशी इस बात पर होती कि वो आपको बैठाकर प्लेन उड़ा रहा है. 

Advertisement

इसी इंटरव्यू में राहुल महाजन ने ये भी बताया कि उन्होंने 400 कैमरों की मौजूदगी में अपने पिता का अंतिम संस्कार किया था. पिता के बारे में बताते हुए वो रो पड़े. उनकी आंखों में आंसू आ गए. 

फैन्स ने किया रिएक्ट 

राहुल महाजन की बात सुनकर फैन्स भी इमोशनल हो गए. एक फैन ने लिखा कि ये पायलट थे. फिर भी कितनी बार बहुत सिली चीजें की हैं. अन्य ने लिखा कि प्रमोद महाजन पीएम बन सकते थे. कुछ ने कहा कि प्रमोद महाजन देश के बेहतरीन राजनेताओं में थे. कुछ लोगों ने राहुल को इमोशनली सपोर्ट किया. 

पिता के निधन के बाद राहुल महाजन ने तीन तलाक का भी दर्द झेला. तलाक पर वो कहते हैं कि उन्होंने शादी करने में जल्दबाजी कर दी. अगर सोच समझकर फैसला लेते, तो शायद ऐसा नहीं होता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »