29 साल बाद KBC में बिग बी को मिला जवाब- 'सर रिश्ते में हम तो आपकी मां निकले'

मंगलवार रात को कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड ऑनएयर हुआ. लास्ट एपिसोड का हिस्सा बने क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस विद्या बालन.

Advertisement
ग्रैंड फि‍नाले में विद्या बालन और युवराज सिंह के साथ अमिताभ बच्चन ग्रैंड फि‍नाले में विद्या बालन और युवराज सिंह के साथ अमिताभ बच्चन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

29 साल पहले 1988 में शहंशाह आई थी. इस फिल्म का एक संवाद अमिताभ की पहचान बन गया. वो संवाद था, 'रिश्ते में हम तो तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह'. कई सालों बाद अमिताभ बच्चन को ऐसा जवाब मिला जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी. दरअसल, केबीसी 9 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विद्या बालन स्पेशल गेस्ट के तौर पर बिग बी के सामने हॉट सीट पर थीं. इसी दौरान हंसी मजाक में उन्होंने शहंशाह के संवाद को दोहराते हुए कहा, 'रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं, लेकिन सर हम तो आपकी मां निकले'. विद्या ने जैसे ही इस मशहूर संवाद की पैरोडी की अमिताभ बच्चन मुस्कुरा उठे.

Advertisement

'कौन बनेगा करोड़पति‍' सीजन-9 के ग्रैंड फिनाले में विद्या बालन के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह हॉट सीट पर थे. दोनों सेलेब ने मिलकर 25 लाख रुपये की धनराशि जीती. इसे युवराज सिंह के फाउंडेशन को डोनेट कर दिया गया.

युवराज और विद्या के अलावा सचिन तेंदुलकर भी मेहमान के रूप में शो में मौजूद थे. इस एपिसोड में सचिन तेंदुलकर के एक फैन से उनकी मुलाकात करवाई गई. सचिन से मुलाकत करके वो फैन इमोशनल हो गया और उन्हें जोर से गले लगा लिया.

कैसा था सचिन से पहली मुलाकात का अनुभव

अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे युवराज सिंह से पूछते हैं कि सचिन से पहली मुलाकात का अनुभव कैसा रहा तो युवराज कहते हैं कि मेरा अनुभव ज्यादा इमोशनल नहीं रहा. युवराज का कहना था कि वो सचिन को पहले से जानते थे क्योंकि उनके पापा ने पहले ही टीम से उनका परिचय करा दिया था. सचिन के बारे में बोलते हुए युवराज ने बताया कि सचिन एकमात्र ऐसे सीनियर खिलाड़ी थे जो बस में आगे से उठकर पीछे बैठे जूनियर खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आते थे.

Advertisement

इमोशनल हो गए युवराज

अपने कैंसर से लड़ने की कहानी बताते हुए युवराज सिंह इमोशनल हुए तो वहीं विद्या बालन ने कई हंसी वाली बातें करके सभी का मनोरंजन भी किया. केबीसी का सीजन 9 देखा जाए तो महिलाओं के नाम रहा जहां जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार शो की पहली करोड़पति बनी तो वहीं मीनाक्षी जैन ने 50 लाख की धनराशि अपने नाम की.

नालंदा से आईं नेहा कुमारी ने इस सीजन में 25 लाख रुपये जीतकर पहली कंटेस्टेंट बनी जिसने इस रकम को जीता. इसके अलावा अभिषेक बच्चन की फैन नेहा को फोन कॉल के जरिए उनसे बात करने का मौका भी मिला. इसी तरह अनुराधा अग्रवाल ने साढ़े 12 लाख और हरियाणा की रेखा देवी ने भी इतनी ही धनराशि जीती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »