कास्टिंग काउच पर दिव्‍यांका, मेरे साथ भी हुआ ऐसा पर मैंने बना ली दूरियां

कास्टिंग काउच, सेक्‍शुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलीं टीवी सेलेब दिव्‍यांका.

Advertisement
दिव्‍यांका त्रिपाठी दिव्‍यांका त्रिपाठी

पूजा बजाज

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

कास्टिंग काउच, सेक्‍शुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर मुद्दे पर अब तक कई बॉलीवुड के सितारे अपनी बेबाक राय रख चुके हैं. किसी सेलेब कहना है कि ऐसा होना हर इंडस्‍ट्री में लाजमी है तो किसी ने इसका जमकर विरोध किया.

हाल ही में इस मुद्दे पर टीवी के हिट शो ये हैं मोहब्‍बते की स्‍टार दिव्‍यांका त्रिपाठी ने इस पर अपनी राय रखी. उनका मानना है कि कास्टिंग काउच और सेक्‍शुअल हैरेसमेंट जैसे चीजें होती हैं. लेकिन इनसे बचने के लिए हर लड़की को अपनी सिक्‍स सेंस का प्रयोग करना चाहिए. उन लोगों पर ही भरोसा करें जिन पर दिल करें. मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, पर मैंने अपने दिल की सुनी और ऐसे लोगों से दूरी बना ली.

Advertisement

दिव्‍यांका टीवी इंडस्‍ट्री में 11 साल बिता चुकी हैं. उन्‍हें असली पहचान सुपरहिट शो ये हैं मोहब्‍बते ने दिलाई है. इस शो में ही उनकी मुलाकात अपने जीवन साथी से हुई और पूरे रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

कमाई के मामले में टॉप पर दिव्‍यांका

बॉलीवुड सितारों के मुकाबले टीवी के स्टार्स भी लोगों के बीच फेमस हैं और कमाई के मामले में भी ये बी टाउन सेलेब्स से पीछे नहीं हैं. टीवी के ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे मेें हम आपको बता रहे हैं जिनका कमाई पर एपिसोड लाखों है. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर तो टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं. इसी के साथ दिव्यांका टीवी की करंट एक्ट्रेसेज में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अदाकारा हैं. दिव्यांका एक एपिसोड के 80000 से 1 लाख रुपये तक लेती हैं.

Advertisement

फैली थी मौत की झूठी खबर

पिछले दिनों दिव्यांका की मौत की फेक खबरें आई थीं जिसके बाद अपनी मौत की अफवाह पर एक न्‍यूज वेबसाइट से बात करते हुए दिव्यांका ने कहा था कि लोग इस तरह की बेकार की अफवाहों पर यकीन कर लेते हैं और फिर मेरे जानने वालों को फोन कर कहते हैं कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है या मैं मर गई हूं. मैं अपने फैन्स के कॉल्स से परेशान हो जाती हूं. इसलिए मुझे सोशल मीडिया पर ये बात कहनी पड़ी कि लोग इस तरह की खबरों पर यकीन ना करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »