इंस्टा पर दिव्यांका के फॉलोवर्स हुए 80 लाख, पति विवेक को दिया क्रेडिट

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के फॉलोवर्स की संख्या हुई 80 लाख. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन टीवी एक्ट्रेस बनीं.

Advertisement
दिव्यांका दिव्यांका

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं इडियन टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं. दिव्यांका के फोलोवर्स की संख्या 80 लाख के पार हो चुकी है.

दिव्यांका ने इस कामयाबी को फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि 8 नंबर उनका लकी नंबर है. दिव्यांका ने लिखा, 8 हमारे लिए बेहद स्पेशल है, हमें 8 मीलियन की बधाई.'

Advertisement

बता दें दिव्यांका की वेडिंग डेट भी 8 जुलाई, 2016 है. दिव्यांका ने अपनी इस कामयाबी को पति के साथ सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं. दिव्यांका के शो की बात करें तो ये एक्ट्रेस अब ये है मोहब्बतें सीरियल में दादी बनने जा रही हैं. इसके अलावा दिव्यांका इनदिनों पति विवेक दहिया के शो कयामत की रात की सक्सेस से भी खुश हैं. क्योंकि विवेक के इस शो की अच्छी टीआरपी रिपोर्ट है. इस तरह से दिव्यांका और विवेक के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का मौका है. वैसे बता दें हा‍ल ही में दिव्यांका और विवेक मालदीप से हॉलि‍डे मनाकर लौटे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »