दिव्यांका त्रिपाठी ने कर ली बॉयफ्रेंड संग सगाई, सेट पर हुई थीं 'मोहब्बतें'

दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड और कोस्टार विवेक दहिया से सगाई कर ली है. वैसे इसी साल दोनों का शादी का इरादा भी है.

Advertisement
'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे दिव्यांका और व‍िवेक 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे दिव्यांका और व‍िवेक

मेधा चावला

  • मुंबई ,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

छोटे पर्दे की प्यारी डॉक्टर इशिता अपनी पर्सनल लाइफ में एक कदम आगे बढ़ा चुकी हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया से सगाई की अंगूठी पहन ली है.

वैसे, विवेक को भी आप 'ये हैं मोहब्बतें' में एसीपी अभि‍षेक के किरदार में देख रहे हैं. इसी सीरियल के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई और प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा. बताया जा रहा है कि इस रिश्ते के पीछे दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने अहम भूमिका निभाई है और यह खिचड़ी पिछले साल अगस्त से पक रही है.

Advertisement

जल्दबाजी में आयोजित हुई इस दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए. एक इंग्ल‍िश न्यूजपेपर से बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि हमने कोई डेट नहीं की है. हम अपने रिश्ते को शादी तरफ ले जाना चाहते थे और ऐसा हो भी रहा है. वैसे, हम .

दर्शकों की तरह विवेक भी दिव्यांका की खूबसूरती और प्रतिभा के कायल हैं. खासतौर पर उनको दिव्यांका की यह बात खूब पसंद है कि वह प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छी तरह मैनेज करती हैं. और जहां तक की बात है तो वह विवेक की सादगी पर फिदा हैं. बताया जा रहा है कि दोनों सितारे इसी साल अपनी गृहस्थी बसाने का इरादा कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement