कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर के बारे में बात करने के लिए कोई खास वजह नहीं चाहिए होती है. वो जो भी करते हैं, उसकी चर्चा होने लगती हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं.
सुनील ग्रोवर का वीडियो वायरल
सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क किनारे हैंडपंप पर बाल्टी में अपने कपड़े धोते हुए दिख रहे हैं. वो खुद हैंडपंप भी चला रहे थे. लेकिन पीछे खड़े शख्स की नजर उन पर पड़ी और वो उनकी मदद को आगे आया और उसने सुनील ग्रोवर के लिए हैंडपंप चलाया. वीडियो के बैकग्राउंड में 1962 में आई फिल्म 'बात एक रात की' का गाना 'ना तुम हमें जानो' सुनाई दे रहा है. इतने बड़े कॉमेडियन को सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोता देख फैन्स सरप्राइज हैं.
फैन्स कॉमेडियन की सादगी से इंप्रेस दिख रहे हैं. एक ने लिखा कि जमीन से जुड़ा होना शानदार है. एक ने लिखा कि आप बेस्ट कॉमेडियन हो, आपके लिए बहुत सम्मान है. अन्य ने लिखा कि आपकी यही सागदी आपको बाकी कॉमेडियन अलग बनाती है.
हालांकि ऐसा पहली बार है नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने इस तरह का वीडियो शेयर किया है. वो अकसर ऐसे वीडियोज शेयर करते रहते हैं. सुनील ग्रोवर कभी रिक्शा चलाते दिखते हैं. कभी सब्जी बेचते नजर आते हैं और कभी गांव के चूल्हे पर रोटी बनाते हुए दिखते हैं.
करोड़ों के हैं मालिक
सुनील ग्रोवर अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर चुके हैं, जो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है. आज उनके पास अलीशान घर, लग्जरी कार और शोहरत सब है. वो कॉमेडी शोज के अलावा इवेंट और फिल्मों से भी खूब पैसा कमाते हैं. करोड़ों कमाने के बावजूद उन्हें किसी चीज का गुरूर नहीं है.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सुनील नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं. उन्हें 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी के किरदार से जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली. फिर उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ. मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी और पिडू की भूमिकाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया.
aajtak.in