राइज एंड फॉल सीजन 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शाहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस होती दिख रही है. कंटेस्टेंट्स की बहसबाजी देख शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग का पारा हाई हो जाता है और वो टीवी की नागिन पर भड़क उठते हैं. आइए देखते हैं कि शो का प्रोमो क्या कहता है.
सहवाग को आया गुस्सा
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाने के लिए नयनदीप रक्षित को बुलाया गया. नयनदीप ने हर कंटेस्टेंट्स के गेम की पोल खोली. उन्होंने शहजाद पूनावाला से कहा कि मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन शो पर आप सबसे बड़े पुच्छर लग रहे हैं. बीच में प्रियंका चाहर चौधरी टोकते हुए कहती हैं कि यही (पूनावाला) सबसे बड़ा पुच्छर दिख रहा है. स्वरा जी और करण आप लोग इसके पुच्छर बनना बंद करो.
प्रियंका की बात सुनकर स्वरा भड़क उठती हैं. वो कहती हैं कि मुझे बीच में मत घसीट. करण पटेल ने भी प्रियंका से यही कहा. लड़ाई देखकर सहवाग गुस्से में आ जाते हैं. वो कहते हैं कि नाम मेंशन करेंगे, तो उनको भी तकलीफ होगी. प्रियंका कहती हैं कि मैंने बस इतना कहा कि स्वरा जी और करण आप क्या कर रहे हो. किसके साथ रह रहे हो. करण कहते हैं कि हां फिर नाम क्यों ले रही है. नागिन खुद को डस करके नीली पड़ गई है. स्वरा छोड़ दो उसे.
प्रियंका बचाव में कहती हैं कि इन सबका पूरा गेम प्रियंका गेम है. करण कहते हैं कि बकरी भी इससे कम मैं... मैं... करती है. फिर वो कहती हैं कि इनकी सारी बातें किस पर घुमकर आती हैं, मुझपर है. सहवाग, प्रियंका से कहते हैं कि कोई और पॉइंट. वो जवाब देती हैं कि नहीं, सर. सहवाग उनसे कहते हैं कि मुझे आपकी आवाज नहीं आनी चाहिए.
इसके बाद शो में नया ट्विस्ट आता है. सहवाग कहते हैं कि आप एक पूनावाला को नहीं झेल पा रहे थे. मैं यहां दूसरा पूनावाला ले आया हूं. फिर शो में तहसीन पूनावाला की एंट्री होती है. वो कहते हैं कि मैं शो में इसे (शहजाद पूनावाला) को नहीं रहने दूंगा. बता दें कि शहजाद और तहसीन सगे भाई हैं. शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला की राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं, जिसके चलते वो कई बार टीवी डिबेट्स या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क