BB में मचाया तहलका, सांप-बिच्छू से मुकाबला कर पाएंगी कश्मीरी हसीना फरहाना?

बिग बॉस 19 में अपनी बेबाकी और बुलंद आवाज से फैंस का दिल जीतने वाली फरहाना भट्ट अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी. फरहाना को शो में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.

Advertisement
खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी फरहाना (Photo: Instagram @farrhana_bhatt) खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी फरहाना (Photo: Instagram @farrhana_bhatt)

नेहा फरहीन

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही लौटने वाला है. शो का 15वां सीजन अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. ये खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंड डबल हो गई है. शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. कई सेलेब्स के नामों की चर्चा भी होने लगी है. 

शो में दिखेगा फरहाना का दमदार अंदाज?

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 19 की सबसे पॉपुलर और पावरहाउस रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट भी रोहित शेट्टी के शो में एडवेंचरस राइड के मजे लेती दिखेंगी. स्टंट बेस्ड शो के लिए फरहाना ने कमर कस ली है. बिग बॉस में अपनी बुलंद आवाज और बेबाकी के लिए मशहूर फरहाना को अब चूहों और तरह-तरह के कीड़े-मकोड़ों संग टास्क करता देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड हैं. 

फरहाना बिग बॉस 19 की सबसे स्ट्रॉन्ग और दमदार कंटेस्टेंट से में एक थीं. उन्होंने शो में अपनी बिंदास पर्सनैलिटी और बेबाकी से चार चांद लगा दिए थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि खतरों के खिलाड़ी में भी फरहाना सब पर भारी पड़ सकती हैं. उनमें शो की एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनने की काबिलियत है. 

फरहाना काफी निडर मिजाज की हैं. ऐसे में वो कई स्टंट्स आसानी से परफॉर्म कर सकती हैं. मगर क्या सांप-बिच्छू के बीच भी फरहाना बैखोफ दिखेंगी या फिर उन्हें झिझक होगी, ये तो शो आने के बाद ही पता चलेगा. मगर फरहाना को शो में देखने के लिए फैंस तो काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें स्टंट करता देखने के लिए बेसब्री से एक-एक दिन गिन रहे हैं. 

Advertisement

 

गौरव खन्ना की लगाएंगे जीत की हैट्रिक?

फरहाना के अलावा शो में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना भी नजर आएंगे. गौरव सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक तगड़ा कॉम्पिटीशन हो सकते हैं. उन्होंने बैक टू बैक दो रियलिटी शो जीते हैं. गौरव. मास्टरशेफ इंडिया और बिग बॉस 19 के विनर रह चुके हैं. अब क्या वो खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम करके जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा. 

ऐसी भी चर्चा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 में कई पुराने खिलाड़ी शामिल होंगे. कई सेलेब्स ने K बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिससे माना जा रहा है कि उन सभी सेलेब्स को शो में पार्टिसिपेट करने का दूसरा मौका दिया जा रहा है. इनमें रुबीना दिलैक, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, भारती सिंह, हिना खान, निया शर्मा समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है. हालांकि, ये अभी क्लियर नहीं है कि पुराने खिलाड़ी शो में चैलेंजर बनकर एंट्री लेंगे या फिर वो नए कंटेस्टेंट्स संग स्टंट करेंगे. अब ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा. मगर शो को लेकर बज बनना शुरू हो गया है. 

आप कितने एक्साइटेड हैं खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement