Bigg Boss 20: काजी की हरकत से भड़कीं आसिफ की पत्नी, बताई हार्ट अटैक की पूरी सच्चाई

Bigg Boss 20 में काजी के हार्ट अटैक वाले मजाक पर विवाद बढ़ गया है. आसिफ खान की पत्नी जेबा ने मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर खुलासा किया कि 34 साल की उम्र में आसिफ को हार्ट अटैक आया था. जानें उन्होंने बीमारी की बात क्यों छिपाई.

Advertisement
आसिफ को 34 साल की उम्र में आया था हार्ट अटैक. (Photo- YT Screengrab) आसिफ को 34 साल की उम्र में आया था हार्ट अटैक. (Photo- YT Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच नोकझोंक और बहस-बाजी खूब देखने को मिल रही है. उनके बीच होने वाला हाई-वोल्टेज ड्रामा और लड़ाई-झगड़े दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. कई बार कंटेस्टेंट्स के लिए अपना गुस्सा कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और वे गुस्से में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए. हाल ही में शो में काजी ने हार्ट अटैक आने की नकल की, जिससे आसिफ खान काफी आहत हो गए. अब आसिफ की पत्नी जेबा खान ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

Advertisement

आसिफ खान को लेकर हुए विवाद में अब उनकी पत्नी जेबा ने बड़ा खुलासा किया है. जेबा ने सोशल मीडिया पर आसिफ की मेडिकल रिपोर्ट्स सार्वजनिक करते हुए बताया कि आसिफ को 34 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था. जेबा ने अस्पताल की पुरानी तस्वीर शेयर की और उसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा.

​

उन्होंने लिखा, “मैं अब तक चुप रही, क्योंकि मुझे लगता था कि समय के साथ लोगों का गुस्सा शांत हो जाएगा और वे इस मामले से आगे बढ़ जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मेरे पति और परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के कारण अब मैं और चुप नहीं रह सकती. आसिफ को जिस दर्द से गुजरते हुए मैंने देखा है, उसके बाद मुझे लगता है कि उनकी और उनके परिवार की सच्चाई सबके सामने लाना बेहद जरूरी है. हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था और वह भी बेहद गंभीर. महज 34 साल की उम्र में.”

Advertisement

आगे जेबा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे इस बात का बेहद दुख है कि लोगों को सच्चाई पर यकीन दिलाने के लिए मुझे मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर करनी पड़ रही हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे यह साबित करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट्स साझा करनी होंगी.”

हार्ट अटैक की बात क्यों छिपाई आसिफ ने?

आसिफ ने बिग बॉस की शुरुआत में अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए उसे GERD कहा था. इसको लेकर जेबा ने स्पष्ट किया कि आसिफ का अपनी बीमारी के बारे में किसी को गुमराह करने का इरादा नहीं था. उन्होंने कहा, “जब आसिफ ने अपनी बीमारी को हार्ट अटैक बताने के बजाय GERD बताया, तो उसके पीछे एक वजह थी. उन्होंने डर के कारण ऐसा किया. उन्हें आशंका थी कि अगर इंडस्ट्री में उनकी सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या सामने आई, तो इसका असर उनके काम और भविष्य में मिलने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है. एक ऐसी इंडस्ट्री में, जहां मौके अनिश्चित होते हैं, खासकर तब जब किसी के पास मजबूत सपोर्ट सिस्टम न हो, यह डर बिल्कुल वास्तविक था.”

आसिफ की मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी

जेबा ने अपनी पोस्ट में उस मुश्किल दौर को भी याद किया, जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि आसिफ की मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी. यह सुनकर जेबा नि:शब्द रह गई थीं. अपने पति के साथ आईसीयू में बिताया गया वक्त वह कभी नहीं भूल सकतीं.

Advertisement

जेबा ने बताया कि उन्होंने अपने पति को भविष्य को लेकर डरे हुए और रोते हुए देखा था. वह उस पल को कभी नहीं भूल सकतीं. उन्होंने यह भी बताया कि आसिफ ने बचपन में ही हार्ट अटैक के कारण अपने पिता को खो दिया था. ऐसे में, खुद इस समस्या से गुजरने के बाद उनके मन में भी अपने परिवार को छोड़कर चले जाने का डर पैदा हो गया था.

बता दें कि हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में काजी ने अपना मशहूर डांस स्टेप किया और उसके बाद कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. हालांकि, काजी ने स्पष्ट किया था कि उनकी यह टिप्पणी खुद पर किया गया मजाक थी और इसका आसिफ की मेडिकल हिस्ट्री से कोई संबंध नहीं था. लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आसिफ की पत्नी भी इस विवाद में सामने आकर अपनी बात रख रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »