बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली के घर हुई चोरी, 10 लाख रुपये-चांदी के बर्तन, रिवॉल्वर गायब

पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में सोनाली ने कहा- चोरी तब हुई जब वो चंडीगढ़ में थी. हालांकि घर में सीसीटीवी कैमरे थे, लेकिन चोर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) ले गए जिसमें फुटेज था.

Advertisement
सोनाली फोगाट सोनाली फोगाट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट के हिसार (हरियाण) स्थित घर में चोरी हो गई है. उनके घर से गोल्ड जूलरी, 10 लाख नकदी और एक लाइसेंस रिवॉल्वर चोरी हुई है. मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने ये जानकारी दी.

सोनाली के घर में हुई चोरी

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में सोनाली ने कहा- चोरी तब हुई जब वो चंडीगढ़ में थी. हालांकि घर में सीसीटीवी कैमरे थे, लेकिन चोर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) ले गए जिसमें फुटेज था. 9 फरवरी को वो अपना घर बंद करके चंडीगढ़ गई. जब वो 15 फरवरी को घर वापस लौटी तो देखा कि ताले टूटे हुए थे. गोल्ड, चांदी के बर्तन, सिल्वर पॉट, जूलरी और 22 बोर की लाइसेंसी पिस्टल गायब हैं.

Advertisement

एचटीएम स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुखजीत ने कहा कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है.

  

मालूम हो कि सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में एंट्री ली थी. शो में वो वाइल्ड कार्ड के तौर पर गई थीं. शो में शो में उनका सफर बहुत लंबा नहीं था, लेकिन काफी शानदार रहा. शो में उन्होंने अली गोनी को लेकर अपनी फीलिंग्स भी शेयर की थी. 

सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज, वीडियोज चर्चा में रहते हैं. कुछ समय सोनाली के नाम से फेक सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाया गया था, जिसे लेकर सोनाली ने फैंस को चेताया भी था. उन्होंने सोशल मीडिया पर इन फेक अकाउंट से दूर रहने की सलाह दी थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »