रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. शो में कई किरदारों की एंट्री हो रही है. जल्द ही अनुपमा अपने पुराने दुश्मन से भिड़ती दिखेगी. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में करण और नंदिनी की शादीशुदा जिंदगी में कलेश होने वाला है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नए हीरो की एंट्री होगी. नए किरदार के साथ गोकुलधाम सोसायटी में बवाल मचने वाला है.
लौटी 'अनुपमा' की दुश्मन
अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें एक लड़की कार से उतरती दिखती है. लड़की के पास अनुज की फोटो नजर आती है. इसके बाद वो लड़की राही से मिलती है. लड़की को देखकर अनुपमा हैरान रह जाती है. कहा जा रहा है कि मेकर्स शो में श्रुति की वापसी करवा रहे हैं. शो में श्रुति का रोल सुकीर्ति कांडपाल ने अदा किया था. हालांकि, अब तक एक्ट्रेस ने अपनी एंट्री कंफर्म नहीं की है. पर अगर वो शो में आती हैं, तो श्रुति और अनुपमा की टक्कर देखना दिलचस्प होगा.
भंग होगी तुलसी की शांति
नोइना के जाने के बाद भी शांति निकेतन की शांति कायम नहीं रहने वाली है. तुलसी और मिहिर के घर में नया ड्रामा दस्तक देने वाला है. नंदिनी और करण के रिश्ते में उथल-पुथल चल रही है. पर अब तक तुलसी को इस बात की खबर नहीं है. नोइना के जाने के बाद तुलसी और मिहिर को थोड़ी खुशी मिली है. दोनों का रोमांस शुरू हुआ, लेकिन करण और नंदिनी का कलेश उनकी खुशियों पर पानी फेर देगा.
'तारक मेहता' में मचेगा बवाल
असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नए किरदार की एंट्री होगी. शो में हार्दिक संगानी, मोती बनकर गोकुलधाम सोसायटी में कदम रखने वाले हैं. माना जा रहा है कि हार्दिक अपने साथ बहुत सारा एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं. एक्टर अपने कैरेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं. देखते हैं कि वो शो में कौन सा ट्विस्ट लाते हैं.
जेल जाएगी मायरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिलचस्प मोड़ा आने वाला है. अभिरा की बेटी मायरा के अपने ही दुश्मन बन बैठे हैं. मायरा, मेहर के मर्डर केस में फंस चुकी है. पुलिस उसे जेल ले जाएगी. मायरा को बिना वजह जेल की चक्की पीसनी पड़ेगी. इधर कृष विलेन बन जाएगा. मायरा अपनी बेगुनाही साबित कर पाती है या नहीं. कृष का असली चेहरा सबके सामने आएगा या नहीं. ये जानने के लिए आपको अपकमिंग एपिसोड देखना पड़ेगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क