Amitabh Bachchan 84th Birthday: KBC में गूंजी मां तेजी बच्‍चन की आवाज, बेटे अभिषेक का प्यार देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है. 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर भी बिग बी के बर्थडे का खास अंदाज में जश्न मनाया गया, जहां वो अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन की आवाज सुनकर भावुक हो गए.

Advertisement
अमिताभ बच्चन के बर्थडे का जश्न (Photo: Screengrab) अमिताभ बच्चन के बर्थडे का जश्न (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें देशभर से फैंस और सिनेमा जगत के दिग्गजों की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर भी बिग बी के जन्मदिन का भव्य जश्न मनाया गया. शो के नए प्रोमो में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन की आवाज सुनते ही अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो गईं.

Advertisement

केबीसी में अमिताभ के बर्थडे का जश्न

दरअसल, अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के खास मौके पर केबीसी की टीम ने एक खास वीडियो शेयर करके बिग बी को बर्थडे विश किया है. कई यादगार क्लिप्स जोड़कर अमिताभ के लिए खास वीडियो बनाया गया है. 

वीडियो की शुरुआत अमिताभ बच्चन के जवानी के दिनों की तस्वीरों से होती है. वो कई अलग किरदारों के गेटअप में दिखाई दिए. इसके बाद बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अमिताभ को खास अंदाज में बर्थडे विश करती हुई नजर आईं. माधुरी कहती दिखीं- मैं यहां सिर्फ खेल खेलने नहीं आई हूं. मैं यहां आपके जन्मदिन का जश्न मनाने आई हूं. 

केबीसी में गूंजी अमिताभ की मां की आवाज

इसके बाद अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन  की आवाज सुनाई देती हैं. वो कहती सुनी गईं- मैं बहुत भाग्यशाली हूं. मैं जहां भी जाती हूं, मेरे बेटे की वजह से लोग मुझे स्नेह और प्यार देते हैं. एक मां के जीवन में इससे अधिक सुख कुछ और नहीं है. 

Advertisement

वीडियो में आगे सिंगर और कंपोज हिमेश रेशमिया भी अपने खास अंदाज में अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करते नजर आए. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, मीका सिंह ने भी बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ढेरों दुआएं भी दीं.

 

 

पिता के नाम अभिषेक का खास मैसेज

लेकिन वीडियो का अंत सबसे भावुक करने वाला है. अभिषेक बच्चन अपने पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन पर प्यार लुटाते नजर आए. पिता अमिताभ को खास मैसेज देते हुए अभिषेक बोले- याद है पा...जब आप काम से लौटते थे और मैं आप पर कूद जाया करता था. आपके बड़े से बेड को मैं अपना प्ले ग्राउंड बनाया करता था. माना की मैं बचपन में काफी शरारती हुआ करता था, लेकिन आपको याद होगा कि मैंने पहले शब्द 'पा' कहा था. बेटे का प्यार देख अमिताभ बच्चन भावुक होते दिखे. उनकी आंखें नम हो गईं.

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का बर्थडे का केक भी काटा गया. बिग बी ने माधुरी दीक्षित संग अपने बर्थडे का केक कट किया. 

अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो 84 की उम्र में यंगस्टर्स को टक्कर देते हैं. टीवी के साथ फिल्मों में भी अमिताभ सुपर एक्टिव हैं. सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस संग भी कनेक्टेड रहते हैं. 

Advertisement

84 साल की इस उम्र में भी उनका यह जुनून साबित करता है कि इंसान शरीर से नहीं, बल्कि अपने सपनों से जवान होता है. स्क्रीन पर उन्हें देखकर बस यही दिल से दुआ निकलती है 'बच्चन साहब, आप ऐसे ही हमेशा चमकते रहें, क्योंकि आपके बिना यह भारतीय सिनेमा अधूरा है. 

Happy Birthday Amitabh Bachchan

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »