यूट्यूबर अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं. अरमान की पहली शादी पायल मलिक से हुई है. दूसरी शादी कृतिका मलिक से हुई है.
पायल अपनी सौतन को अपना चुकी हैं. तीनों मिलकर खुशी-खुशी एक ही घर में रहते हैं, लेकिन पायल के मम्मी-पापा उनसे सारे नाते तोड़ चुके हैं.
अब अरमान मलिक ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 15 साल बाद पायल के मम्मी-पापा उनसे मिलने घर आए हैं.
सालों के इंतजार के बाद पायल अपने मम्मी-पापा से मिलकर रो पड़ती हैं. पायल के पेरेंट्स ने अपने नाती-नातिन को आशीर्वाद दिया.
मलिक परिवार के लिए खुशी का मौका था, लेकिन कृतिका घबराई हुई थीं. उन्होंने अरमान से कहा कि पता नहीं क्या होगा. मुझे बहुत घबराहट हो रही है.
अरमान ने उनसे कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. उनके पास जाकर बैठो और चिल करो. इसके बाद वो पायल के मम्मी-पापा के जाकर बैठती हैं.
जितना कृतिका डर रही थीं. वैसे कुछ नहीं हुई. पायल के मम्मी-पापा ने उन्हें कुछ नहीं कहा. उन्होंने कृतिका को बिल्कुल अपनी बेटी की तरह प्यार दिया.
पायल और उनके मम्मी-पापा का मिलन देखकर फैन्स इमोशनल हो गए थे. तभी अरमान ने बताया कि वो प्रैंक कर रहे थे. ये पायल के रियल मम्मी-पापा नहीं हैं. कृतिका ने कहा कि आप लोगों को हमारे प्रैंक पसंद आते हैं. इसलिए हमने ये वीडियो बनाया.
अरमान मलिक के इस प्रैंक से फैन्स नाराज नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि मां-बाप के नाम पर ये मजाक नहीं करना चाहिए.
All Photos: YT Screengrab