टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. 41 साल की दिव्यांका अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. दोनों की शादी 2016 में हुई थी.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
काफी समय से चल रही अफवाहों के बाद अब कपल ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की. दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से ये खबर छिपाकर रखी थी, इसलिए वो पब्लिक प्लेसिज पर कम जा रही थीं. हाल ही में उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आईं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
दिव्यांका ने ये साबित किया है कि मां बनने की कोई तय उम्र नहीं होती. हालांकि 40 के बाद मां बनने वालीं वो इकलौती टीवी एक्ट्रेस नहीं हैं. उनकी तरह और भी कई टीवी की हसीनाएं हैं जिन्होंने किसी की चिंता न करते हुए शादी के कई साल बाद या यूं कहें कि उम्र के एक पड़ाव पर जाकर मां बनने का फैसला किया.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने 2023 में अपने बेटे रुहान का स्वागत किया, जब दीपिका 30 की उम्र पार कर चुकी थीं. 2022 में उन्हें मिसकैरेज का दुख झेलना पड़ा था, लेकिन उसी साल नवंबर में उन्होंने दोबारा कंसीव किया. आज वो अपने बेटे की अक्सर सोशल मीडिया पर झलक दिखाती हैं.
Photo: Instagram @Ms.dipika
गौहर खान ने 2020 में जैद दरबार से शादी की थी. दिसंबर 2022 में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर दी. उस वक्त वो 39 साल की थीं. मई 2023 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया. प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो काफी एक्टिव रहीं और इवेंट्स में हिस्सा लेती रहीं. इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया और उनका परिवार पूरा हो गया.
Photo: Instagram @gauaharkhan
किश्वर मर्चेंट ने 40 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. उन्होंने 2016 में सुय्यश राय से शादी की थी. लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की थी. किश्वर ने बताया कि ये प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी, लेकिन उनके लिए ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं थी. आज वो अपने बेटे निरवैर के साथ खुश हैं.
Photo: Instagram @kishwersmerchantt
नेहा मर्दा ने शादी के करीब 10 साल बाद 2023 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. वो 37 साल की थीं जब उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी हेल्थ और डाइट का ध्यान रखा, लेकिन उम्र के कारण उन्हें प्रेग्नेंसी में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ी.
Photo: Instagram @nehamarda
अनीता हसनंदानी 39 साल की उम्र में मां बनीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उम्र को लेकर उन्हें भी चिंता होती थी, लेकिन जब उन्होंने नेचुरली कंसीव किया तो उन्हें एहसास हुआ कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. वो अपने बेटे आरव के लिए बहुत पोजेसिव हैं.
Photo: Instagram @AnitaHassanandani
माही विज ने अपनी शादी के लगभग 8 साल बाद 2019 में बेटी तारा को जन्म दिया. उस समय वो 30 की उम्र के बाद थीं. तारा उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है और अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती हैं.
Photo: Instagram @mahhivij
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी 39 की उम्र में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया. शादी के 9 साल बाद 22 अक्टूबर 2024 को वो एक बेटी की मां बनीं. उम्र के बावजूद दृष्टि की प्रेग्नेंसी काफी स्मूद रही. वो उस दौरान कई फिटनेस वीडियोज भी शेयर करती रहती थीं.
Photo: Instagram @dhamidrashti