मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. कपल ने मई 2026 में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था. उनके घर दो बेटों को जन्म हुआ.
पेरेंट बनने के चंद ही महीनों बाद दिव्यांका और विवेक काम पर लौट चुके हैं. दोनों इन दिनों कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में दिखाई दे रहे हैं.
दिव्यांका और विवेक अब शो में अपने दोनों बेटों को लेकर आए. कपल ने अब तक अपने बच्चों का न ही चेहरा रिवील किया है और न ही नाम बताया है.
लेकिन अब शो 'पति-पत्नी और पंगा' में विवेक और दिव्यांका नेशनल टीवी पर अपने जुड़वा बेटों के नाम रिवील करेंगे.
शो के प्रोमो वीडियो में दिव्यांका और विवेक स्टेज पर अपने बच्चों को गोद में लिए नजर आए. दोनों स्टेज पर ही बच्चों के नाम रिवील करने वाले हैं.
इस खास मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी ने दिव्यांका और विवेक के नन्हे बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया.
मनोज तिवारी ने कहा- जीवन में नामकरण संस्कार सबसे अहम संस्कार है. मनोज तिवारी की बातें सुनकर सभी खुशी से गदगद दिखे.
दिव्यांका के बच्चों का नाम जानना फैंस के लिए भी दिवाली गिफ्ट होने वाला है, क्योंकि उनके नाम जानने के लिए फैंस पिछले 5 महीने से बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं.
(Photo: Instagram/@divyankatripathidahiya)