'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. शो के हर किरदार घर-घर मशहूर हैं. जानते हैं कि शो में अंजलि भाभी का रोल निभाने वाली नेहा मेहता कहां गायब हैं.
नेहा मेहता 12 साल तक 'तारक मेहता' शो का हिस्सा रहीं. शो में उन्होंने 'तारक मेहता' की पत्नी के रोल में फैन्स को एंटरटेन किया. 2020 में उन्होंने निजी कारणों से छोड़ दिया. शो छोड़ने के बाद नेहा ने खुद पर ध्यान देना शुरू किया.
एक्टिंग छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने घूमना-फिरना शुरू कर दिया. वो बैग पैक करके अपनी पसंदीदा जगह घूमने जाने लगीं. इंस्ट्राग्राम पर वो ट्रैवल वीडियो शेयर करती रहती हैें.
नेहा मेहता का आध्यत्म की ओर भी झुकाव बढ़ चुका है. अब वो पहले से ज्यादा पूजा-पाठ करती नजर आती हैं. इंटरनेट पर उनके कई भक्ति वीडियो मिल जाएंगे.
ऐसा नहीं है कि 'तारक मेहता' छोड़ने के बाद नेहा ने एक्टिंग छोड़ दी है. इस साल उन्होंने सोनी के शो 'इत्ती सी खुशी' से कमबैक किया, जिसने उन्हें बहुत खुशी दी.
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वहां वीडियो शेयर कर फैन्स को लाइफ की अपडेट देती रहती हैं.
नेहा 'तारक मेहता' में दिशा वकानी यानी दयाबेन संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं. वो दिशा की शादी का हिस्सा भी बनी थीं. उनके सोशल मीडिया दिशा की वेडिंग पिक मौजूद है.
कमबैक के बाद नेहा अच्छी और हेल्दी लाइफ जी रही हैं. वो विवादों से भी दूर रहती हैं. वो पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं और खुलकर हर मोमेंट एंजॉय कर रही हैं.
All Photos: Facebook@mehta.neha.sk