90 के दशक में रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाकर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. आज भी जब हम महाकाव्य के किसी किरदार की कल्पना करते हैं, तो रामायण के किरदार आंखों के सामने आ जाते हैं. कई फिल्मकारों ने रामानंद सागर की रामायण को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन कोई उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाया. अब नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा है. देखते हैं कि पहले की रामायण के किरदारों और आज के किरदारों में कितना अंतर है.
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, राम बने हैं. दोनों का पहनावा और चेहरे की सौम्यता लगभग एक सी है. लेकिन फिर भी कुछ कमी सी दिखती है.
नई रामायण में माता सीता का किरदार और आउटफिट दोनों बहुत अलग नजर आते हैं. पहले की रामायण की सीता स्ट्रेट लॉन्ग हेयर, बिंदी और सीधे पल्लू में दिल जीत ले गईं. वहीं साई पल्लवी उल्टा पल्लू, नो मेकअप और कर्ली हेयर में माात सीता बनीं. दोनों में कौन सी सीता बेहतर दिख रही है, इसका फैसला जनता सुना चुकी है.
नितेश तिवारी की रामायण की शूर्पणखा काफी ग्लैमरस और सेंसुअस दिखाई दे रही है. जबकि रामानंद सागर की रामायण की शूर्पणखा ने अपने डायलॉग और एक्सप्रेशन से अपने किरदार की छाप छोड़ी थी.
रामायण में जब अरविंद त्रिवेदी ने रावण की भूमिका निभाई, तो हमने उसकी कल्पना वैसे ही कर ली. पर अब लगता है कि रावण के किरदार में यश भी फिट बैठे हैं.
ललिता पवार को आज भी मंथरा के रोल के लिए याद किया जाता है. नितेश तिवारी ने मंथरा के लिए शीबा चड्ढा को चुना. ट्रेलर में मंथरा की झलक देखकर लगा नहीं कि वो ललिता पावर को टक्कर दे पाएंगी.
सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाकर उसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. रामायण का ट्रेलर देखकर लगता है कि रवि दुबे भी लक्ष्मण के लिए सही चॉइस हैं.
रामानंद सागर की रामायण में पद्मा खन्ना ने कैकेई का रोल निभाकर लोगों का ध्यान खींचा था. लेकिन लारा दत्ता को कैकेई के रोल में देखकर इस किरदार को महसूस करना थोड़ा मुश्किल लगता है.
अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में भी जंच रहे हैं. बाकि उन पर अभी से कोई जजमेंट देना गलत होगा. पुरानी रामायण में दशरथ का रोल बाल धुरी ने अदा किया था. बाल धुरी को आज भी लोग दशरथ के किरदार से ही जानते हैं.