Advertisement

टीवी

'सोऊंगा जरूर लेकिन काम नहीं दूंगा', प्रोड्यूसर की हरकत पर चौंकी एक्ट्रेस, Kissing सीन पर सुने ताने

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • 1/11

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच फेस करना आम बात हो गई है. एक्ट्रेस आंचल खुराना ने इसका सामना नहीं किया. लेकिन उन्होंने ये सब होते हुए देखा है.
 

  • 2/11

उन्हें कभी किसी ने सीधे अप्रोच नहीं किया. आंचल के मुताबिक, उनकी दबंग और बेबाक पर्सनैलिटी को देखकर लोग उनसे डरते हैं. इसलिए कभी सीधे मुंह किसी ने कुछ नहीं कहा.
 

  • 3/11

आंचल ने बताया कि ऐसे लोगों की भनक उन्हें पहले ही लग जाती है. इसलिए ऐसी जगह वो कभी बात आगे नहीं बढ़ातीं. हाउस पार्टी में जाने से बचती हैं.
 

Advertisement
  • 4/11

आंचल ने टेली मसाला संग बातचीत में बताया कि वो जानती हैं नेटवर्किंग कैसे होता है. एक प्रोड्यूसर से बात कर उन्हें इंडस्ट्री की सच्चाई और मानसिकता मालूम पड़ी थी.
 

  • 5/11

आंचल ने कहा- पार्टी में उस प्रोड्यूसर पर 3-4 लड़कियां लट्टू हो रही थीं. मैं ये नजारा देखकर हैरान थीं. तब उस प्रोड्यूसर ने कहा- इनको लग रहा है ये मेरे साथ सोएंगी और मैं इसे काम दे दूंगा.
 

  • 6/11

 ''मैं सोऊंगा जरूर लेकिन काम नहीं दूंगा. उससे सस्ती मुझे रशियन पड़ेगी. मैं अपना शो क्यों खराब करूंगा.'' एक्ट्रेस ने बताया कि वो इंडस्ट्री के लोगों की मानसिकता देखकर हैरान थीं.
 

Advertisement
  • 7/11

आंचल ने कहा कि उन्हें हर तरह के रोल करने हैं. लेकिन उन्हें गंदा काम काम नहीं करना. उन्हें बिकिनी पहनने में दिक्कत नहीं है. लेकिन बहुत लोगों के सामने बिकिनी सीन देने में वो असहज फील कर सकती हैं.
 

  • 8/11

आंचल ने बताया कि उन्हें एक वेब शो का ऑफर आया था. जिसमें किसिंग सीन था. उन्होंने टीम मेंबर से कहा कि प्रोड्यूसर से किसिंग सीन की डिटेल पूछकर बताएं.
 

  • 9/11

जवाब में प्रोड्यूसर का वॉइस नोट आया. वो कहता- अबे kiss क्या, उसे kiss समझ नहीं आता क्या, गाल पर चुम्मा नहीं होगा, लिपलॉप है. प्रॉपर सीन है.
 

Advertisement
  • 10/11

''मैं ये ब्रीफ सुनकर हैरान थी. वो लोग काम को बेच रहे हैं. मैं प्रोड्यूसर की आवाज सुनकर ही इरिटेट हो गई थी. मैंने वो ऑफर ठुकरा दिया था.''
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @iaanchalkhurana
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement