Advertisement

टीवी

पिता ने कोयते से किया था हमला, मां ने घर से निकाला, बेटा भी छोड़ गया अकेला; 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस का दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST
  • 1/9

टीवी के सुपरहिट शो 'पवित्र रिश्ता' में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर पहचान बनाने वाली उषा नाडकर्णी आज 80 साल की उम्र में भी एक्टिंग कर रही हैं. लेकिन पर्दे पर सख्त सास का किरदार निभाने वाली उषा की असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. पति से अलगाव, बेटे से दूरी, अकेलापन और बचपन में पिता की मारपीट, उनकी जिंदगी दर्द और संघर्ष से भरी रही है.

  • 2/9

उषा नाडकर्णी पिछले कई दशकों से मुंबई के अपने फ्लैट में अकेली रहती हैं. उन्होंने बताया कि अब उन्हें अकेले रहने की आदत हो चुकी है और वह बिना किसी सहारे अपनी जिंदगी और काम संभाल रही हैं.

  • 3/9

उषा ने पहली बार खुलकर बताया कि वह अपने पति से बहुत पहले अलग हो गई थीं. हालांकि उन्होंने कभी पति या उनके परिवार के खिलाफ मन में कोई कड़वाहट नहीं रखी. कई बार तो उन्होंने पूरे नाडकर्णी परिवार को अपने घर पर खाने के लिए भी बुलाया.

Advertisement
  • 4/9

उषा का इकलौता बेटा अब विदेश में रहता है. उन्होंने बताया कि शूटिंग में व्यस्त रहने की वजह से बेटे की परवरिश उनकी मां ने की. यही वजह है कि उनका बेटा आज भी मजाक में कहता है- आपने मुझे सिर्फ जन्म दिया, मेरी असली मां तो नानी थीं.

  • 5/9

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह 1987 से अकेले रह रही हैं. शुरुआत में उन्हें डर लगता था कि कहीं कोई पीछे से हमला न कर दे. इसलिए वह सिक्योरिटी गार्ड से घर तक छोड़ने के लिए कहती थीं. लेकिन अब उन्हें किसी बात का डर नहीं लगता.

  • 6/9

उषा ने अपनी सबसे बड़ी चिंता भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह सोचती हैं कि अगर रात में उनकी मौत हो गई तो क्या किसी को पता भी चलेगा? फिर खुद ही हंसते हुए कहती हैं कि पड़ोसी दरवाजा खटखटाकर कहेंगे- अरे, बुढ़िया ने दरवाजा नहीं खोला.

Advertisement
  • 7/9

उषा का बचपन बेहद दर्दनाक रहा. उन्होंने बताया कि उनके पिता बहुत गुस्सैल स्वभाव के थे और छोटी-छोटी बात पर बच्चों की पिटाई कर देते थे. एक बार जब उन्होंने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, तो पिता ने उन पर कोयते (घुमावदार धार वाले हथियार) से हमला कर दिया. हाथ में चोट लगने के बावजूद अगले दिन वह स्टेज पर नाटक करने पहुंच गई थीं.

  • 8/9

उषा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां को यह मंजूर नहीं था. जब उन्होंने एक्टिंग की जिद की, तो मां ने उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया. उषा एक हफ्ते तक दोस्त के घर रहीं. बाद में उनके पिता उन्हें वापस घर लेकर आए. तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने सपने का साथ नहीं छोड़ा और आज करीब 70 साल से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं.
 

  • 9/9

उषा नाडकर्णी की कहानी बताती है कि पर्दे पर दिखने वाली मुस्कान के पीछे कितने संघर्ष छिपे हो सकते हैं. घरेलू हिंसा, परिवार से दूरी, बेटे की परवरिश से जुड़ा अफसोस और अकेलेपन के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 80 साल की उम्र में भी उनका हौसला यही कहता है- हालात चाहे जैसे भी हों, अगर सपनों पर भरोसा हो तो मंजिल जरूर मिलती है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement