Advertisement

टीवी

एल्विश यादव की दुल्हन बनेंगी जन्नत, प्यार में टूटेगी धर्म की दीवार? रिश्ते पर दी सफाई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • 1/8

अली गोनी और जन्नत जुबैर ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं. शो जीतने के बाद जन्नत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

  • 2/8

पिछले काफी समय से टेलीविजन जगत में एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के रोमांस के चर्चे हैं. कहा जा रहा है कि फैजल शेख से ब्रेकअप के बाद जन्नत, एल्विश को डेट कर रही हैं. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

  • 3/8

जन्नत ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. IANS संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि जब फैंस को किसी भी एक्टर की पेयरिंग अच्छी लगती है, तो वो उसे नाम दे देते हैं. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

Advertisement
  • 4/8

जन्नत कहती हैं कि लोगों को एल्विश के साथ उनकी केमिस्ट्री अच्छी लगती है. इसी वजह से लोगों ने उन्हें हैशटैग दे रखा है. कई बार ऑडियंस इन चीजों को बहुत आगे ले जाती है. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

  • 5/8

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इसके बारे में आगे नहीं बोल सकती हूं. ऐसा कई साल से हो रहा है कि अगर लोगों को किसी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, दोस्ती बहुत पसंद आती है, तो लोग चीजों को बहुत आगे तक ले जाते हैं. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

  • 6/8

जन्नत ने कहा कि ऐसा कई सालों से होते आ रहा है. कई बार लोग सेलेब्स के लिंकअप की खबरें बनाने लगते हैं. मुझे नहीं लगता कि किसी को किसी के साथ जोड़ना चाहिए. क्योंकि ये बहुत ज्यादा हो जाता है. 

Photo: Instagram @elvish_yadav

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि कई बार फैंस वीडियो क्लिप एडिट करते हैं और उन्हें भेजते भी हैं. उन्होंने कहा कि वो फैन्स के प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं, लेकिन उनका मानना है कि किसी के साथ ऐसा लिंकअप ठीक नहीं है. 

Photo: Instagram @jannatzubair29

  • 8/8

 जन्नत ने कहा कि लिंकअप के अलावा बाकी सब ठीक हैं. एल्विश और जन्नत की दोस्ती लाफ्टर शेफ के सेट पर हुई. दोनों म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं. 

Photo: Instagram @elvish_yadav

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement