Advertisement

टीवी

सरस्वती की विशाल मूर्ति के साथ स्पेशल 'रेड रूम', लग्जूरियस है तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा का घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST
  • 1/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाकर फेमस हुए शैलेश लोढ़ा का मुंबई में अपना बेहद खूबसूरत घर है. इसकी झलक फराह खान ने दिखाई. एक्टर के घर का एंट्रेंस बेहज खूबसूरत है, उन्होंने अपने घर का नाम 'अजारी' रखा है, जापानी में इसका मतलब- सिखाने वाला होता है.

  • 2/11

फराह ने शैलेश से उनकी बेटी की शादी को लेकर भी बातचीत की. जहां एक्टर ने बताया कि उमैद भवन में शादी के बाद बेटी वापस सिंगापुर शिफ्ट हो गई है. वो वहीं से पढ़ी है, काम भी वहीं करती है. वहीं उसे उसका पति मिला. 

  • 3/11

फराह ने शैलेश के पूरे घर की झलक दिखाई. मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा का घर देखकर पहली नजर में ही समझ आ जाता है कि उन्हें दिखावे से ज्यादा सुकून, खुली जगह और सलीकेदार सजावट पसंद है. घर का इंटीरियर बेहद क्लासी है, लेकिन कहीं से भी जरूरत से ज्यादा भड़कीला नहीं लगता.

Advertisement
  • 4/11

घर का लिविंग एरिया काफी खुला और रोशनी से भरा हुआ है. सफेद रंग के सोफे के साथ नीले रंग की खूबसूरत चेयर्स और पीले रंग की आरामदायक आर्मचेयर पूरे कमरे को एकदम कलरफुल लेकिन एलिगेंट लुक देती है.

  • 5/11

डाइनिंग एरिया भी कम दिलचस्प नहीं है. काले रंग की कुर्सियों और टेबल के साथ यहां रखा बड़ा-सा डिजाइनर डेकोर पीस पूरे हिस्से को रॉयल टच देता है. दीवार पर लगी तस्वीर, छोटे-छोटे शोपीस और खूबसूरत लाइटिंग घर को किसी आलीशान होटल जैसा फील देते हैं. वहीं घर में लगी बड़ी घड़ी भी देखते ही ध्यान खींच लेती है.

  • 6/11

घर का सबसे खास हिस्सा इसकी खुली और हवादार बालकनी है. बड़े कांच के दरवाजों से बालकनी सीधे लिविंग एरिया से जुड़ी हुई है, जहां पौधों की हरियाली और बैठने की शानदार व्यवस्था नजर आती है. बालकनी से शहर का खूबसूरत नजारा और वॉटर फॉल भी दिखाई देता है. 

Advertisement
  • 7/11

शैलेश के घर में आध्यात्मिक और कलात्मक अंदाज भी दिखाई पड़ता है. बड़े आकार की मां सरस्वती की खूबसूरत प्रतिमा खिड़की के पास सजी है, जिसे फूलों की माला से सजाया गया है. उसके पास रखी छोटी-सी गणेश प्रतिमा भी माहौल में आध्यात्मिक रंग भरती है.

  • 8/11

शैलेश की अपनी लाइब्रेरी भी है. दीवारों पर बनी सफेद शेल्फ में अलग-अलग रंगों और विषयों की ढेरों किताबें करीने से सजी हैं. नीचे रखी फाइलें और कागज बताते हैं कि यह कोना सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि पढ़ने-लिखने और काम करने के लिए भी खास है. वहीं पढ़ते हुए बैठने का भी पूरा आरामदायक इंतजाम है.

  • 9/11

ये शैलेश के घर का रेड रूम है. ये एक प्रोजेक्टर रूम है, जहां उनका तख्त भी मौजूद है. यहां बैठकर वो अपनी पसंदीदा फिल्में और वीडियोज देखते हैं. बीच में रखा बड़ा बेड, उसके चारों तरफ सजे अलग-अलग डिजाइन के कुशन और पीछे बनी आरामदायक सीट इस कमरे को बेहद अलग और थिएट्रिकल लुक देते हैं.

Advertisement
  • 10/11

शैलेश लोढ़ा के घर का किचन भी काफी मॉडर्न, साफ-सुथरा और प्रैक्टिकल नजर आता है. सफेद रंग की कैबिनेट्स और ग्रे ग्रेनाइट का कॉम्बिनेशन इसे सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देता है. किचन में जगह का इस्तेमाल भी काफी स्मार्ट तरीके से किया गया है, जिससे छोटा स्पेस होने के बावजूद यह काफी व्यवस्थित दिखता है.

  • 11/11

शैलेश वैसे तो जोधपुर से आते हैं लेकिन वो सालों से मुंबई में ही बसे हैं. वो बताते हैं कि भले ही मुंबई उनकी कर्म भूमि है लेकिन दिल में आज भी जोधपुर की यादें बसी हैं, वो सच्चे मारवाड़ी हैं, इसलिए कोई पारिवारिक फंक्शन वहीं किया जाता है. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement