Advertisement

टीवी

पति के सामने Ex कुशाल टंडन से मिलीं गौहर खान, एक ही फ्रेम में दिखे साथ, फैंस ने की तारीफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST
  • 1/8

कुणाल खेमू का रियलिटी शो अलायंस अब खत्म हो चुका है. करीब डेढ़ महीने चला ये शो ऑडियंस को काफी पसंद आया. पॉपुलर वीजे और एक्ट्रेस मिनी माथुर सीजन की पहली विनर बनीं. 

  • 2/8

मिनी माथुर ने अपनी जीत शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ सेलिब्रेट की. मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान भी वहां मौजूद थीं, जो अपने पति जैद दरबार के साथ आई थीं.

  • 3/8

हालांकि इस सेलिब्रेशन में फैंस की नजर गौहर और कुशाल टंडन पर पड़ीं जो काफी समय बाद एक साथ, एक ही छत के नीचे नजर आए. इस फोटो को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Advertisement
  • 4/8

कुशाल और गौहर को एक ही साथ देखकर फैंस भी बड़े खुश हुए. दोनों इतने सालों बाद अलायंस के कारण जुड़े. शो खत्म होने के बाद, दोनों ने ही मैच्योरिटी दिखाते हुए मिनी माथुरी की जीत को साथ सेलिब्रेट भी किया. 

  • 5/8

गौहर की पोस्ट पर कुछ फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक तो लिख रहे हैं कि कितना शानदार फ्रेम है, दोस्ती सब चीजों पर हावी हो गई है. वहीं दूसरे ने जैद और कुशाल के बॉन्ड पर गौहर के लिए लिखा कि वो दोनों के ब्रोमांस के बीच ना आएं.

  • 6/8

वैसे गौहर खान और कुशाल टंडन का पास्ट काफी कड़वाहट से भरा रहा. बिग बॉस 7 के दौरान दोनों रिश्ते में थे. काफी समय तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया.

Advertisement
  • 7/8

लेकिन एक साल की डेटिंग के बाद, दोनों के रास्ते अलग हुए. कुशाल ने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि वो कल्चर डिफ्रेंसेज के चलते गौहर से अलग हुए थे. 

  • 8/8

गौहर खान ने कुशाल टंडन से अलग होने के बाद, जैद दरबार से शादी रचाई थी. दोनों आज दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. लेकिन अलायंस में जैद और कुशाल की दोस्ती से गौहर के रिश्ते सुधर गए. 

All Photos: Instagram @gauaharkhan/therealkushaltandon

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement