'साराभाई वर्सेज साराभाई' में रोशेश बनकर फैंस के दिलों पर छाने वाले राजेश कुमार टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं. अपनी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने फैंस के दिलों पर तगड़ी छाप छोड़ी है. लेकिन उनकी जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
करियर के पीक पर राजेश ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. शोबिज की चकाचौंध से दूर वो किसान बनकर खेती-बाड़ी करने लगे थे.
राजेश कुमार ने कई सालों तक गांव में रहकर खेती की और फसल उगाई. लेकिन बाढ़ की वजह से उनकी फसल बर्बाद हो गई थी और उन्हें भारी नुकसान हुआ. खेती में हुए नुकसान के बाद राजेश ने फिर से फिल्मों में कदम रखा.
राजेश कुमार ने अब लाइफ के मुश्किल दौर के बारे में बात की है. Screen संग बातचीत में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई. राजेश बोले- मुझे लगता है कि यह सब भगवान के प्लान का हिस्सा था.
'कई लोग जिसे मेरे करियर का पीक कहेंगे, उस वक्त मैंने 42 साल की उम्र में एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. मैं खेती की ओर मुड़ गया और मैंने सब कुछ खो दिया. फिर साल 2022 में मैंने एक्टिंग में कमबैक किया.'
'मैं बहुत कठिन दौर से गुजरा हूं. लेकिन इस सब के बावजूद, मैंने कभी खुद को डिप्रेशन, चिंता या किसी भी तरह की निगेटिविटी में डूबने नहीं दिया.'
'मगर उन 5 सालों ने एक इंसान के तौर पर मुझे पूरी तरह बदल दिया. मैं ज्यादा सच्चा, ज्यादा जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बन गया. मैं दुख की गहराइयों को समझ पाया कि एक इंसान कितना दर्द सह सकता है और जब आपके पास कुछ न हो तो कितना अपमानजनक महसूस होता है. '
अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर को याद करते हुए राजेश कुमार ने बताया कि किस तरह आर्थिक तंगी ने उनके धैर्य और स्वाभिमान दोनों की परीक्षा ली. एक्टर बोले-मैंने वो दिन भी देखे हैं जब क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट नीचे चौकीदार के केबिन में फोन करके मुझे गालियां देता था, क्योंकि मेरे पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे.
'मैंने अपनी कार बेच दी थी. मेरे पास आखिरी गाड़ी 'इको कार' थी, जिसे मैंने आखिरकार नासिक में अपने किसानों को सौंप दिया था, क्योंकि मैं उन्हें पैसे नहीं दे पा रहा था. मैं बहुत कठिन दौर से गुजरा हूं. लेकिन इस सब के बावजूद, मैंने कभी खुद को डिप्रेशन, चिंता या किसी भी तरह की निगेटिविटी में डूबने नहीं दिया.'
राजेश कुमार की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'ओह माय डॉग' में दिखेंगे. फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
(Photo: Instagram @rajeshkumar.official)