एक्ट्रेस चार्ली चौहान, क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी करके नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं. 7 अगस्त को दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली.
वेडिंग के एक दिन बाद दोनों ने अपनी शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फैंस को उनके खास दिन की झलक देखने को मिली.
शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए चार्ली ने अपने रिश्ते के सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि दोनों पिछले 8 सालों से साथ हैं.
चार्ली ने लिखा- प्यार करने, साथ बढ़ने, हंसने और सपने देखने के 8 खूबसूरत साल और अब पूरी जिंदगी एक-दूसरे का साथ निभाना है. शुक्रगुजार हूं.
तस्वीरों में 'कैसी ये यारियां' एक्ट्रेस चार्ली लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने दुल्हन के लुक को भारी सोने के गहनों के साथ पूरा किया.
वहीं रमनदीप सिंह आइवरी रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. रमनदीप और चार्ली की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया.
रमनदीप और चार्ली ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा और इसे काफी हद तक निजी बनाए रखा. इसलिए इनकी वेडिंग न्यूज हर किसी के लिए सरप्राइजिंग है.
टीवी एक्टर जय भानुशाली चार्ली की शादी का हिस्सा बने. उन्होंने दोनों की वेडिंग फोटोज शेयर की हैं. सेलेब्स एक्ट्रेस को नए सफर की बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड कुंवर अमर ने भी कमेंट करके उन्हें शादी की बधाई दी है.