Advertisement

टीवी

'तारक मेहता' ने बनाया स्टार, जब 16 साल बाद 'गोली' ने छोड़ा शो, बोले- बहुत रोया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • 1/9

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई लोगों को स्टार बनाया है. इन्हीं में से एक कुश शाह हैं, उन्होंने शो में गोली का रोल निभाया था. 

  • 2/9

कुश शाह ने 16 साल तक TMKOC में काम किया और 2024 में इसे अलविदा कह दिया. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शो छोड़ने के बाद उन्हें सेट की याद आती थी. 

  • 3/9

शो छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि मुझे सेट्स की बहुत याद आती है, क्योंकि वो मेरा घर था. लेकिन मैंने अपने लिए ये फैसला लिया, क्योंकि मैं 27 साल का हो गया था और लगा कि अब कुछ और करना चाहिए. 

Advertisement
  • 4/9

'मुझे लगता है ये शो हमेशा चलेगा, क्योंकि दर्शक इसे प्यार करना बंद नहीं करेंगे. मैं TMKOC और शो के लोगों से बहुत प्यार करता हूं, सच में करता हूं, और मैं उस माहौल का आदी हो गया था.'

  • 5/9

'हमने COVID के दौरान भी शूटिंग की थी, तब हम दमन चले गए थे. ऐसा कोई दिन नहीं गया जब मुझे उठकर कहीं नहीं जाना पड़ा. फिर एक समय आता है जब तुम्हें उसकी कमी लगनी शुरू हो जाती है.' कुश ने बताया कि वो 5वीं क्लास में ही शो से जुड़ गए थे और 16 साल तक रहे. उन्होंने शो पर सबसे बहुत कुछ सीखा.

  • 6/9

वो कहते हैं कि जब कोई एक्टर शो छोड़ देता है और कोई दूसरा आता है तो शो चलता रहता है. शूट किसी के लिए रुकता नहीं. दादा की मौत हुई तो मैं फ्यूनरल के लिए गया और पांच मिनट बाद शूट के लिए निकल गया. मैं एक कॉमेडी सीन शूट कर रहा था. हमने COVID के दौरान भी शूट किया. 
 

Advertisement
  • 7/9

उन्होंने कहा कि 16 साल बाद शो छोड़ना आसान फैसला नहीं था. वो कहते हैं कि जब मैं शो छोड़ रहा था, तो मैं रोया और दिल में दर्द हुआ. मैंने कभी ब्रेकअप एक्सपीरियंस नहीं किया था. ऐसा लगा जैसे अच्छे तरीके से ब्रेकअप हुआ. जैसे अब जाना ही पड़ेगा. TMKOC मेरी पहली मोहब्बत है.
 

  • 8/9

उन्होंने कहा कि सेट पर कई सेलिब्रिटीज के साथ काम करने का मौका मिला. पर सबसे ज्यादा मजा उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करके आया.

  • 9/9

वो कहते हैं कि किंग खान का ऑरा ही अलग है. कुश शाह ने शो अपनी हायर एजुकेशन के लिए छोड़ा था. आज वो लाइफ में अच्छा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. 

All Photos: Instagram @iamkushshah_

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement