भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन बीते दिन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे. उन्होंने आयरिश मॉडल-एंटरप्रेन्योर सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम भी मचाई.
Photo: Instagram @shikhardhawan
शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई, जहां क्रिकेट जगत का हर बड़ा सितारा भी शामिल हुआ. शिखर धवन की पार्टी में बिग बॉस 13 फेम, क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा भी पहुंची.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
शेफाली ने पार्टी में कई दिग्गज क्रिकेटर्स जैसे रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, आशीष नेहरा से मुलाकात की. जिनके साथ उनकी तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
शिखर धवन के रिसेप्शन पर पंजाबी सिंगर्स की भी धूम मची थी, जिन्होंने पार्टी में खूब रंग जमाया. हार्डी संधू के साथ शेफाली की पोस्ट इस बात का दावा करती है कि सिंगर ने पार्टी में मेहमानों का जबरदस्त मनोरंजन किया होगा.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
रिसेप्शन में सिंगर नवराज हंस भी आए हुए थे, जिन्होंने शेफाली और सुरेश रैना के साथ खड़े होकर एक कूल पोज दिया. आगे पार्टी से उनका परफॉर्मेंस वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया, जिसमें वो काफी एनर्जी से गा रहे थे.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
शेफाली को आगे एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट करिश्मा कोटक के साथ पोज करते देखा गया. उनके साथ ही एक और क्रिकेट होस्ट थीं. इस दौरान तीनों बेहद खुश दिखीं.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
शिखर धवन की रिसेप्शन पार्टी में शेफाली बग्गा का अंदाज देखने लायक रहा. ग्रीन-चमकीली साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. फैंस को भी बिग बॉस फेम का ये अंदाज बेहद पसंद आया.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial
बात करें शेफाली बग्गा की, तो पिछले दिनों वो अचानक तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग देखा गया. लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन ये सब महज एक अफवाह निकली.
Photo: Instagram @shefalibaggaofficial