Advertisement

टीवी

45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, दादा ने पोते को सुनाई रामायण चौपाई, दिए संस्कार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST
  • 1/8

संभावना सेठ को 45 की उम्र में मां बनने का सुख मिला. उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. ये मौका उनके और पति अविनाश द्विवेदी के लिए काफी इमोशन्स से भरा रहा.

  • 2/8

संभावना अपने बच्चों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी यूट्यूब व्लॉग के जरिए शेयर कर रही हैं. बीते दिन उनके सास-ससुर ने अपने पोते-पोती के लिए छठी की पूजा की और उनके साथ खूब खेले भी.

  • 3/8

संभावना ने अपने नए व्लॉग में बताया कि वो अपने बच्चों को डेली चेकअप के लिए अस्पताल लेकर जाने वाली हैं. वहां उनके बच्चों का पीलिया चेक किया जाएगा. एक्ट्रेस ने बच्चों में आ रहे बदलाव भी बताए.

Advertisement
  • 4/8

संभावना ने बताया कि उनकी बेटी अभी से अपनी गर्दन उठाने लगी है. वो थोड़ी हैरान है कि इतनी कम उम्र में वो ऐसा कैसे कर पा रही है. आगे संभावना के ससुर अपने पोते को लेकर लिविंग एरिया में आते दिखे.

  • 5/8

संभावना के ससुर अपने पोते पर प्यार लुटाते नजर आए. वो उन्हें अपनी गोद में खिलाते-निहारते दिखे. इस दौरान दादा ने अपने पोते के लिए लोरी की जगह रामायण की चौपाई गानी शुरू की. 

  • 6/8

वो खड़े होकर अपने पोते को गोद में लिए रामायण चौपाई गाने लगे. उन्हें गाता देख कमरे में बैठा हर कोई शांत हो गया. संभावना भी अपने ससुर के साथ गाने लगीं.

Advertisement
  • 7/8

अपने बच्चे को मिल रहे प्यार और दादा से मिलते संस्कार देखकर संभावना सेठ थोड़ी इमोशनल होती भी नजर आईं. फैंस भी एक्ट्रेस के ससुर के मुंह से रामायण चौपाई सुनकर खुश हुए. उन्होंने एक्ट्रेस के बेटे को किस्मत वाला कहा, जिसे अपने दादा से रामायण सुनने का सौभाग्य मिला.

  • 8/8

संभावना के जुड़वा बच्चे 4 जून को पैदा हुए थे. कई सारे IVF फेल होने के बाद, एक्ट्रेस के घर खुशियों ने दस्तक दी है. अभी उनके बच्चों के नाम क्या होंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है.

All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial/Youtube Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement