भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ की जिंदगी में आखिरकार खुशियों ने दस्तक दी है. काफी दर्द और तकलीफें सहने के बाद संभावना शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
संभावना के करीब 8 IVF फेल हो चुके थे. उन्होंने मिसकैरेज का दर्द भी झेला. कई सालों से वो मां बनने के लिए दर्द में जी रही हैं. लेकिन उनकी तमाम कोशिशें फेल हो गईं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
मगर अब शादी के 10 सालों बाद संभावना सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये गुडन्यूज फैंस संग शेयर की.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
अब ईटाइम्स संग बातचीत में संभावना ने अपनी इमोशनल जर्नी शेयर की. एक्ट्रेस बोलीं- शादी से पहले ही मैंने अपने एम्ब्रियो (Embryo) सेव कर लिए थे, क्योंकि अविनाश और मुझे पता था कि उम्र की वजह से आगे जाकर प्रेग्नेंसी में दिक्कत आ सकती है.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
'मेरे करीब 7-8 IVF फेल हो चुके हैं. मैंने जब 2024 में कंसीव किया था, तब मुझे 3 महीनों में 65 इंजेक्शन लेने पड़े थे. इससे मेरी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा था. मेरी अर्थराइटिस की दिक्कत बढ़ गई थी. इसके 3 महीने बाद मेरा मिसकैरेज हो गया था. मैं टूट गई थी, क्योंकि की कोशिशों के बाद मैं प्रेग्नेंट हुई थी.'
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
'साल 2021 में पिता की मौत के बाद से मेरी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ा. फिर मां का निधन हो गया. मैं तभी से एंग्जाइटी की दवाइयां ले रही थी. अविनाश की वजह से मैं इन सब चीजों से निकल पाई हूं.'
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
'अविनाश ने मुझपर कभी भी बच्चे का प्रेशर नहीं डाला. मैं ही बच्चे के लिए तड़प रही थी. बीते कुछ सालों में हमने एडॉप्शन के बारे में भी प्लानिंग की, लेकिन उसमें बहुत लंबी वेटिंग है. मैं ऐसे घर में बच्चा नहीं चाहती, जहां पेरेंट्स फिजिकली और इमोशनली तैयार नहीं हैं.'
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
बता दें कि सारी चीजें ट्राई करने के बाद संभावना अब सरोगेसी की मदद से मां बनने वाली हैं. इस बारे में संभावना बोलीं- हमने पहली भी सरोगेसी के लिए ट्राई किया था, जब ये इंडिया में लीगल थी.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
'मैं इस बार भी IVF ट्राई करना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर्स और अविनाश मेरी हेल्थ देखकर नहीं माने. इसलिए डॉक्टर ने सरोगेसी की सलाह दी. इसका प्रोसेस आसान नहीं है. '
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
बहुत लंबा पेपर वर्क करना पड़ता है. मेडिकल रिपोर्ट्स जमा करनी पड़ती हैं. मिसकैरेज और ट्रीटमेंट्स की डिटेल देनी होती है. कपल को दिखाना पड़ता है कि उन्हें कंसीव करने में दिक्कत हो रही हैं. जब कोर्ट सभी रिपोर्ट्स देखकर संतुष्ट होता है तभी सरोगेसी की इजाजत मिलती है.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)
संभावना ने बताया कि उनके बच्चे के जन्म में सिर्फ 1 महीने का वक्त बचा है. संभावना ने बताया कि वो और उनके पति खुश भी हैं, एक्साइटेड भी हैं और इमोशनल भी हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो एक बेटी चाहती हैं.
(Photo: Instagram @sambhavnasethofficial)