राजश्री रानी टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'मधुबाला', 'सावधान इंडिया', 'सुहानी सी एक लड़की' और 'नमक इश्का का' जैसे शोज से अपनी पहचान बनाई.
राजश्री की निजी जिंदगी भी किसी सीरियल की कहानी से कम नहीं है. एक वक्त पर वो टॉक्सिक मैरिज में थीं, जिसके बारे में बात करते हुए वो आज भी डर जाती हैं.
टेली मसाला संग बातचीत में राजश्री ने कहा- मेरी बहुत जल्दी शादी हो गई थी. मैं उस समय करीब 18 साल की रही होंगी. ये अरेंज मैरिज थी. वो लड़का ब्राह्मण था. शादी जान पहचान में हुई थी. उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगी.
एक्ट्रेस ने कहा कि क्योंकि कोई भी मां-बाप ये नहीं चाहते हैं कि उनका बच्चा गलत घर में जाए. पर वो भी आपकी किस्मत होती है. आपके कर्म होते हैं कि आपको वो सब झेलना पड़ता है. तो वो शादी बहुत गलत हो गई थी. उस शादी में मैं पांच-छ साल तक थी.
राजश्री ने कहा कि मुझे सुहानी शो में उससे पहले ही मिल गया था. मम्मी के जाने के बाद मैं उस शादी से निकल गई. वो भी बहुत फिल्मी तरीके से निकली थी. वो शादी अब्यूसिव थी. बहुत मारपीट थी उसमें. जब ये सब हुआ तब मैंने अचानक से घर छोड़ दिया. उस शादी में मेरी नर्क वाली जिंदगी थी.
'उस शादी में जो रहता वो यही कहता कि दोबारा शादी नहीं करनी है. मुझे बुरे सपने आते थे कि मैं वापस से उसी घर में चली गई हूं. मैं अंदर से इतना डर गई थी कि मैंने सोच लिया था कि अब दोबारा शादी नहीं करनी है.'
राजश्री ने अपनी दूसरी शादी को लेकर कहा कि मेरी और गौरव की शादी प्लान नहीं थी. हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे. इंडस्ट्री में ऐसा होता है कि अगर एक लड़का-लड़की अकेले मेकअप रूम में बैठ गए, तो उनका अफेयर बता देते हैं.
'गौरव से शादी कैसे हुई मुझे भी नहीं पता. क्योंकि गौरव की फैमिली जैन है और जॉइंट है, जबकि मैं ब्राह्मण परिवार से हूं. ऊपर से तलाकशुदा, तो मेरे मन में कभी ऐसा ख्याल नहीं आया था. हम अच्छे दोस्त थे, लेकिन मेरे मन में कभी ये ख्याल नहीं आया कि मुझे इसे लव एंगल में बदलना है. '
पर होता वही है जो किस्मत को मंजूर होता है. टॉक्सिक मैरिज से निकलकर राजश्री को गौरव मुकेश जैन जैसा समझदार पति मिला. आज दोनों एक बेटे के पेरेंट हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
All Photos: Instagram @rajshrijain1