Advertisement

टीवी

'बच्चे बेवकूफ नहीं होते', रीति ने कराई पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी, घर लाईं दुल्हन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST
  • 1/8

मनोज तिवारी की लाडली बेटी रीति तिवारी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद वो इंटरव्यूज में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बोल रही हैं. 
 

  • 2/8

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में रीति ने बताया कि उन्होंने ही अपने पिता को दूसरी शादी करने के लिए प्रेरित किया था. रीति का कहना है कि वो 16 साल की थीं, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पिता को कोई मिल गया है. 

  • 3/8

रीति ने कहा- जब मैं 16-17 साल की थी, तब मुझे फील हो गया था कि इनको (मनोज तिवारी) कोई मिल गई है, लेकिन ये मुझे बोल नहीं पा रहे हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

वो कहती हैं कि समझ आ जाता है, बच्चे बेवकूफ नहीं होते यार. रीति कहती हैं कि उन्हें लगा कि उनके पिता कभी शादी पर बात नहीं करेंगे. इसलिए ये काम उन्हें ही करना होगा.

  • 5/8

रीति ने कहा- तो मैंने उनको बोला, क्योंकि ये खुद से तो कभी नहीं कर पाएंगे. आप जानते हैं, वो इतने स्ट्रॉन्ग नहीं होंगे कि यह फैसला ले पाएं. तो मैंने उनको फोन करके बोला, हैलो डैड, आप शादी कर लीजिए. 

  • 6/8

रीति कहती हैं कि उनके पिता ने कहा कि ठीक है बेटा, अगर तुमने बोला तो डन. बेटी की बात सुनकर मनोज तिवारी को हौसला मिला और उन्होंने दूसरी शादी कर ली. 

Advertisement
  • 7/8

मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी. इस रिश्ते से उनकी बेटी रिति का जन्म हुआ. दोनों की शादी 11 साल बाद टूट गई और 2012 में उनका तलाक फाइनल हुआ. 

  • 8/8

रानी से अलग होने के कई साल बाद मनोज ने दोबारा शादी करने का फैसला किया. उन्होंने अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की. मनोज और सुरभि दो बेटियां के माता-पिता हैं. 

All Photo: Instagram @rhititiwari/@manojtiwari.mp

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement