Advertisement

ओटीटी

'मेरी बॉडी पर अश्लील कमेंट किए', रेप-जान से मारने की धमकियों से परेशान पंजाबी हसीना, सरेआम दी चेतावनी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST
  • 1/10

पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन शो से निकलने के बाद सारा मुश्किल में फंस गई हैं. 

  • 2/10

सारा जब से शो से बाहर आई हैं, तभी से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. सारा ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने ये भी बताया कि हेटर्स उनकी फैमिली को भी निशाना बना रहे हैं. 

  • 3/10

सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'राइज एंड फॉल 2' एक अलग ही अनुभव था, लेकिन शो से बाहर आने के बाद से सोशल मीडिया पर जो कुछ भी देखने को मिल रहा है, वो काफी अजीब और घिनौना है. 

Advertisement
  • 4/10

सारा ने आगे लिखा- आप मेरी राय से सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और बलात्कार (रेप) की धमकियां देना और मेरे शरीर पर अश्लील कमेंट करना बेहद शर्मनाक है. 

  • 5/10

'हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी को धमकाने या गाली देने का अधिकार मिल जाए.'

  • 6/10

सारा ने आगे धमकियां देने वाले ट्रोल्स के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की चेतावनी भी दी है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों को उनकी हरकतों का हिसाब देना ही होगा.

Advertisement
  • 7/10

ट्रोल्स की घिनौनी हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए सारा ने कहा-तुम्हें शर्म आनी चाहिए. 
 

  • 8/10

बता दें कि सारा ने 'राइज एंड फॉल' में काफी सुर्खियां बटोरीं. शो में एंट्री करते वक्त उन्होंने खुलासा किया था कि कई क्रिकेटर्स भी उन्हें मैसेज करते हैं.

 

(Photos: Instagram @saragurpals)

  • 9/10

हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया था. वहीं, शो के बाद अब सारा ट्रोल्स की हरकतों से परेशान हैं. 

Advertisement
  • 10/10

(Photos: Instagram @saragurpals)

Advertisement
Advertisement